Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था
- जल जीवन मिशन का 5,000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया, 27 अक्टूबर को अर्धनग्न होकर कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उभरा संवेदना का ज्वार, कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
- दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-जांजगीर। भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर जांजगीर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर जेपी नड्डा दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वहीं रायपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से वे जांजगीर के लिए रवाना होंगे,जहाँ भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
publicuwatch24.-कांकेर। छत्तीसगढ़ के आमाबेड़ा में धर्मांतरण को लेकर गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज के बड़े हिस्से में इस बात को लेकर नाराजगी है. भ्रमित करके लोगों का धर्मांतरण कराया जाता है. अचानक समाज का व्यक्ति अलग हो जाता है. ऐसी ही स्थिति कांकेर के आमाबेड़ा में हुई थी. अंतिम निष्कर्ष पर जाने की जरूरत है. वहां गंभीर और संघर्ष की स्थिति थी. कांकेर जिले में वर्तमान में सब ठीक है पर बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. समाज में बड़ा आक्रोश भी दिखा है. बता…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुकमा के DSP पर जानलेवा हमला हुआ है। जिससे डीएस तोमेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना HDFC बैंक के हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने DSP को करीब 3 घंटे तक किडनैप कर बंधक बनाकर रखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से जानलेवा हमला किया इसकी जानकारी सामने…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का भ्रमण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया. इसके साथ एनएसई द्वारा छत्तीसगढ़ में करवाये जा रहे निवेशक जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा की. भ्रमण के दौरान एनएसई के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ में आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की. इस अवसर पर एनएसई के सीनियर एडवाइजर श्रीराम और सीनियर एडवाइजर (पॉलिसी) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शैलेश पाठक उपस्थित रहे. ओपी का पोस्ट आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का भ्रमण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया। एनएसई द्वारा छत्तीसगढ़ में करवाये जा…
publicuwatch24.-रायपुर. होटल कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा केस में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब फिर से दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले में अब डीजीपी अरूणदेव गौतम और आईजी अमरेश मिश्रा से की गई लिखित शिकायत की गई है, जिसमें महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के लिए दबाव बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए है. इस पूरे मामले में अब महिला डीएसपी से एसएसपी दफ्तर में चार घंटे पूछताछ हुई है.होटल कारोबारी दीपक टंडन ने अपने शिकायत पत्र में बताया है…
publicuwatch24.-रायपुर। ईडी ने तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। ईडी ने 17 दिसंबर को सौम्या को दूसरी बार गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आज कोर्ट ने सौम्या को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ में कोल लेवी स्कैम केस में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने सोमवार (15 दिसंबर) को सौम्या चौरसिया के निज सचिव जयचंद कोसले के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं।…
जहाँ बंदूकें खामोश हुईं, वहाँ भविष्य की नींव रखी जा रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल publicuwatch24.-रायपुर। कभी जिन हाथों में बंदूकें थीं, आज उन्हीं हाथों में औज़ार हैं। कभी जिन रास्तों पर हिंसा और डर का साया था, आज वहीं विकास और भरोसे की नींव रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और स्पष्ट मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की एक नई और सकारात्मक तस्वीर उभरकर सामने आई है। वहाँ पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों…
publicuwatch24.-रायपुर। संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269 जयंती गुरु पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल बालको नगर और टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं नगरवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। सतनाम कल्याण समिति बालको नगर द्वारा आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री देवांगन सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड अंतागढ़ के मड़पा में निरूल नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के निर्माण कार्य कराने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका विचार आज भी समाज को जोड़ने और…