Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
- छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 घायल; बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों ने गंवाई जान
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था
- जल जीवन मिशन का 5,000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया, 27 अक्टूबर को अर्धनग्न होकर कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उभरा संवेदना का ज्वार, कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 24 दिसंबर, 2024 तक ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वीरता और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित करना है। 26 दिसंबर को प्रदेश की सभी स्कूलों में चित्रकारी, निबंध लेखन, कहानी सुनाना, कविताएं, वाद-विवाद, डिजिटल प्रस्तुतियां…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने SSB के साहसी जवानों को बधाई दी, और कहा, ‘सशस्त्र सीमा बल’ के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव मुस्तैद SSB के साहसी जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र के प्रति आपका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सशस्त्र सीमा बल…
publicuwatch24.रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज भोपाल में आयोजित देश के उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा उत्तर-मध्य राज्यों के बीच मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन और अंगीकार अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 का टूलकिट भी लॉन्च किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बैठक में भाग लेने के लिए 20 दिसम्बर को सवेरे साढ़े आठ बजे रायपुर से शासकीय विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस…
publicuwatch24.-मैनपुरा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मैनपुरा में आज स्थानीय विधायक भावना बोहरा ने 92 लाख 95 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बहुप्रतीक्षित मैनपुरा हरिनाला पुल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और बताया कि यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय विकास और अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भूमिपूजन समारोह के दौरान विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य गाँव-गाँव और नगर-नगर तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की…
publicuwatch24.-रायपुर। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शनिवार 20 दिसंबर को कोरबा के बालको के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 70 लाख 5 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मंत्री देवांगन दोपहर 2 बजे कोरबा जिले के चेकपोस्ट बालको सामुदायिक भवन के पास पहुंचकर वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपोस्ट में 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक मंच का लोकार्पण एवं वार्ड क्र. 38 अंतर्गत रिस्दा में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में लूड़ी हेम्ब्रों घर से…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य लगातार प्रगति पर है। कोंडागांव जिले के फरसगांव में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शी भुगतान प्रणाली के माध्यम से अब हितग्राहियों अनुदान राशि का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा रहा है। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी प्रणाली के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बीएलसी (प्रथम चरण) तथा PMAy 2.0 के तहत निर्माणाधीन सभी आवासों में नियमानुसार निर्माण प्रगति होने पर, जैसे-जैसे नींव, लिंटल, छत एवं पूर्णता स्तर पर कार्य…
publicuwatch24.-रायपुर। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मशीनीकरण, आधुनिक तकनीक, सटीक खेती (Precision Farming), ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती जैसी विधियों को अपनाया जा रहा है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है l केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उद्यानिकी खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं शासन की मंशा है कि किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर तकनीक आधारित, लाभकारी और टिकाऊ खेती को अपनाएं, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का जीवंत प्रमाण जीपीएम जिले के उपार्जन केंद्र गौरेला में दिखाई दे रहा है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी ढंग से चल रही है। ग्राम नेवसा मदरवानी के किसान जगन्नाथ यादव ने इस व्यवस्था की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में लागू की गई यह पारदर्शी नीति न केवल किसानों को उनकी मेहनत का सही फल दे रही है, बल्कि उन्हें वास्तविक खुशहाली की राह पर ले जा रही है। किसान जगन्नाथ यादव ने विस्तार से बताया कि राज्य सरकार…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बना है। कभी सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाला यह जिला आज आधुनिक चिकित्सा ढांचे, सुदृढ़ आपात सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जशपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां दूरस्थ अंचलों के लोगों को सामान्य उपचार और सुरक्षित प्रसव के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं…
publicuwatch24.-एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए पावन तीर्थ यात्रा का सफल आयोजन किया गया। योजना के तहत जिले से कुल 79 तीर्थ यात्रियों के साथ 1 स्कॉर्ट प्रभारी, 2 चिकित्सा अधिकारी तथा 3 अनुरक्षक नियुक्त किए गए थे, ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखा जा सके। इस धार्मिक यात्रा के लिए विगत 13 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे सभी तीर्थ यात्री स्पेशल बस द्वारा मनेन्द्रगढ़ से बैकुण्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना…