Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, संचालक संजीव झा एवं सहायक संचालक डॉ. सुरेंद्र पाम्भोई उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित ओपीडी हॉल एवं नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार हेतु 10 बेड के अत्याधुनिक एनआईसीयू वार्ड का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा 10 बेड के एनआईसीय से अब क्षेत्र के नवजात शिशुओं को क्रिटिकल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेशी एप पर चैटिंग करने वाले दर्जनों लोगों की चैटिंग हिस्ट्री निकाल पुलिस ने आधी रात को नूरजहां होटल के मालिक औऱ भारत सिल्क हाउस के मालिक के साथ बैजनाथपारा, राजातालाब, सिविल लाइन मोवा सड्डू, बैरनबाजार, कचना, पंडरी, मोदहापारा, तेलीबांधा, अंवंतिबाई चौक में ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई कर विदेशी कनेक्शन होने के संदेह पर पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस छापामारी की खबर में पूरी राजधानी में आधी रात को तहलका मचा दिया है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि उन्हें किस गुनाह के आरोप में थाने उठा कर ले गई है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है. इसके साथ ही 2026 में इन प्रदेश में प्रस्तावित चुनावी प्रक्रिया की तैयारियों में एक और अहम कदम पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे तय समय में आपत्तियां, सुझाव दर्ज करा सकें. आयोग ने यह निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए.…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए हमले और इस मामले में स्थानीय प्रशासन के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में 24 दिसंबर को ‘सर्व समाज छत्तीसगढ़’ द्वारा ‘छत्तीसगढ़ बंद’ का आह्वान किया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। चेंबर भवन में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ पूरा प्लान भी बनाया। यह बैठक राजधानी स्थित चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और चेम्बर पदाधिकारियों ने आमाबेड़ा की घटना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 में जलविहार कॉलोनी में सफाई में बाधक पाटों को अभियान चलाकर तोड़ा गया और सफाई की बाधा को दूर किया गया। जोन 3 द्वारा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत दो भवन स्वामियों पर सीएन्डडी वेस्ट मिलने पर कुल 15000 रूपये जुर्माना किया गया।

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद: जिले के उदंती-सीता नदी अभ्यारण्य के कोर जोन में स्थित साहेबीन कछार गांव के 200 से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं. शिक्षक, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांगें पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-130C पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया. हाईवे जाम होने से दोनों ओर यात्री बसों समेत अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. ग्राम प्रमुख अर्जुन नायक और रूपसिंह मरकाम के नेतृत्व में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान मौके पर इंदागांव पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. हालांकि बार-बार…

Read More

राजेश मूणत के नेतृत्व में सफल हुआ पांच दिवसीय महाअभियान publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप–2025 का सोमवार को भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक एवं आयोजन के सूत्रधार राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में कैंप में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और समाजसेवी संस्थाओं का राज्यपाल द्वारा सम्मान भी किया गया। राज्यपाल डेका ने दी मूणत को बधाई, आयोजन को सराहा समापन समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने अपने कई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह शासन की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के…

Read More

सुकमा जिले के 100 स्कूलों से शुरू किया गया था यह मुहिम अब जिले के 346 स्कूलों और छात्रावास-आश्रमों में संचालित publicuwatch24.-रायपुर। आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत राज्य के सुकमा जिले में स्कूलों व पहली व दूसरी के विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने-लिखने और धारा प्रवाह बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल करते हुए अर्ली ग्रेड लर्निंग कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। विभाग की इस पहल से बच्चों पढ़ने लिखने में काफी सहायता मिल रही है। सर्वप्रथम सुकमा जिले के सब स्कूलों में यह मूहिम शुरू की गई थी। अब जिले के 346 स्कूलों और आश्रम -छात्रावासों में संचालित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सक्रिय प्रयासों से राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने 8 से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की भव्य श्रृंखला का सफल आयोजन किया। प्रदेश के विभिन्न पर्यटन केंद्रों, रिसॉर्ट्स और रायपुर स्थित प्रधान कार्यालय में रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार दौर चला, जिसने स्थानीय कलाकारों और समुदायों को नई पहचान दी। इसी कड़ी में 20 दिसंबर को कवर्धा जिले के सरोधा दादर स्थित बैगा एथनिक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। स्थानीय होमस्टे संचालक गरुड़ा…

Read More