Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे निकाली जाएगी और इसे राजकीय सम्मान के साथ अंजाम दिया जाएगा। साहित्य जगत और उनके प्रशंसकों के लिए यह दिन गहरी शोकपूर्ण क्षण है, जबकि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से संपन्न हो सके। मिली जानकारी के अनुसार, सांस लेने में कठिनाई के कारण विनोद कुमार को दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कृषि व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण आधार धान खरीदी महापर्व एक बार फिर किसानों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धान खरीदी महापर्व 2025 को पहले की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं। धान खरीदी महापर्व: किसानों की मेहनत का सम्मान धान खरीदी महापर्व केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों की सालभर की मेहनत का उचित प्रतिफल सुनिश्चित करने वाला अभियान है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने सीएसईबी के एमडी भीम सिंह से मुलाकात कर करोड़ों रुपए की बकाई बिजली बिल जो कई माह से रसूखदारों ने नहीं पटाई है उनके साथ अलग सदव्यवहार क्यों किया जा रहा है पूछा। जबकि मंत्री ,सांसद आईएएस अधिकारी सरकारी सहोलियतों का पूरा लाभ लेने के बावजूद बिजली बिल नहीं पटाना अपने साख पर प्रश्न लगाने जैसा है,, इन सब रसूखदारों को अलग से भत्ता की राशि दी जाती है उसके बावजूद बिजली बिल नहीं पटा रहे हैं। रोज जनता में जाकर भाषण देकर लोगों को कभी बाबा घासीदास जी के मार्ग पर चलने की…
publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले में कृषि एवं मंडी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज कृषि उपज मंडी समिति पटेलपाली रायगढ़ में 6.15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल साकार हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा तथा भर्ती प्रक्रिया…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे साहित्य और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि संवेदनशील और मानवीय साहित्य की एक पूरी धारा का अवसान है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि “नौकर की कमीज” और “दीवार में एक खिड़की रहती थी” जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन, आम आदमी की पीड़ा और उसकी गरिमा को अत्यंत सादगी…
publicuwatch24.–कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कटघोरा निवासी एक युवक की जानलेवा हमले में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके मौके पर पहुंचकर जांच और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा क्षेत्र में युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर मिल रहे हैं।…
publicuwatch24.-रायपुर। “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और विशाल जनसैलाब ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमा प्रदान…