publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल साकार हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा तथा भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी। यह व्यवस्था आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि नई विभागीय वेबसाइट और ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से शासन की कार्यप्रणाली में जनविश्वास बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी स्वरूप मिलेगा। यह पहल राज्य में ई-गवर्नेंस को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी,संचालक श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव , विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा
- सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
- कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- अर्नब तूफान के बीच छात्रों का प्रदर्शन : अधूरे स्कूल भवन को लेकर 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे मैनपुर, SDM-BEO कार्यालय का किया घेराव
- प्रेसवार्ता: पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, कम उत्पादन में भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा
- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
Wednesday, October 28
