Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Author: Publicuwatch Auther
किसान तुहंर टोकन ऐप से घर बैठे 24×7 टोकन, समय और लागत दोनों की बचत publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार किसानों के लिए समृद्धि का माध्यम बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा घोषित धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से किसानों को सीधा और त्वरित लाभ मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में लागू डिजिटल टोकन प्रणाली ने खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पूरी तरह परेशानी मुक्त बना दिया है। अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत रामपुर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत इंदरपुर निवासी लघु किसान श्री महेंद्र यादव ने डिजिटल…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। डिजिटल टोकन प्रणाली के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया न केवल सरल और सहज हुई है, बल्कि किसानों के समय, श्रम और खर्च में भी उल्लेखनीय बचत हो रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुडेसा निवासी सीमांत किसान श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल बेहतर रही है। उनके पास कुल 45.60 क्विंटल धान था, जिसके लिए उन्होंने किसान तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही पहला टोकन काटा।…
publicuwatch24.-रायपुर/जशपुर। आज जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम सामरबार स्थित संत गहिरा गुरु आश्रम में गुरु पीठाधीश्वर संत श्री बभ्रुवाहन सिंह जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों की जानकारी ली तथा सामाजिक प्रतिनिधियों, ट्रस्टीगण एवं आश्रम प्रमुखों के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विचारपूर्ण चर्चा की।
publicuwatch24.-रायपुर। नवा रायपुर में में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरवारा चौकी इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी तीरथ सोनवानी अपने साले गौतम रात्रे के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खपरी जा रहे थे। दोनों नवा रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केंद्रों एवं संग्रहण केंद्रों से धान उठाव में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि डीओ जारी होने के 10 से 12 दिन के बाद भी धान उठाव नहीं करने वाले मिलर्स की जांच ओवर राइट की कार्यवाही करें। थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पुनः भौतिक सत्यापन जांच शुरू करें। उन्होंने जिन समितियों में धान उठाव नहीं हुआ है वहां धान उठाव शीघ्र शुरू करने पहले डीओ…
publicuwatch24.-रायपुर। ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम के लिए रायपुर पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई और इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, इस घटना पर भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस पर विचार कर रही होगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 दिसंबर को बांग्लादेश के पिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के कई कमरों को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. पिरोजपुर की यह घटना उस घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई…
publicuwatch24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की झलक देखने को मिलेगी। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन किया है। इस डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नवा रायपुर अटल नगर में किया था। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा छत्तीसगढ़ की झांकी के माध्यम से आदिवासी समाज की देशभक्ति, अद्भुत वीरता और अपने…
publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में ई केवाईसी नहीं करने वाले लगभग 74 हजार हितग्राहियों का राशन शासन ने रोक दिया है। इन हितग्राहियों का नवंबर महीने का राशन जारी ही नहीं किया गया। हालांकि लगभग 4000 लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पुरी की है जिसके बाद उनका नाम ब्लैक लिस्ट से हटाया गया है, लेकिन इसके बाद अभी भी लगभग 70000 हितग्राही राशन से वंचित हैं। आंकड़े सामने आने के बाद सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस का कहना है कि, सरकार ई केवाईसी के नाम पर गरीबों के मुंह का निवाला छीन रही।…
publicuwatch24.-महासमुंद ।राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम झालखम्हरिया सेवा सहकारी समिति में सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। समिति में आफ लाइन और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था नियमित रूप से लागू की गई है, जिससे धान विक्रय के दौरान न तो भीड़ है और न ही भगदड़ की स्थिति। किसान पूरी सुविधा और संतोष के साथ अपना धान विक्रय कर रहे हैं। समिति प्रबंधक श्री भोज राम साहू…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की भोरमदेव सकरी फीडर की नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ 49 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को करीब 770 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।