publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केंद्रों एवं संग्रहण केंद्रों से धान उठाव में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि डीओ जारी होने के 10 से 12 दिन के बाद भी धान उठाव नहीं करने वाले मिलर्स की जांच ओवर राइट की कार्यवाही करें। थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पुनः भौतिक सत्यापन जांच शुरू करें। उन्होंने जिन समितियों में धान उठाव नहीं हुआ है वहां धान उठाव शीघ्र शुरू करने पहले डीओ जारी करने के निर्देश दिये।इसके साथ ही मिलर्स पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। चेक पोस्ट सहित संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी और अवैध धान पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
बताया गया कि जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है एवं अब तक 76805किसानों से 360887 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है। इसके साथ ही 50676 किसानों का लगभग 1058 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है। जिले के 165 उपार्जन केंद्रों से डीओ के विरुद्ध धान उठाव शुरू हुआ है।
Trending
- पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा
- सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
- कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- अर्नब तूफान के बीच छात्रों का प्रदर्शन : अधूरे स्कूल भवन को लेकर 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे मैनपुर, SDM-BEO कार्यालय का किया घेराव
- प्रेसवार्ता: पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, कम उत्पादन में भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा
- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
Thursday, October 29
