publicuwatch24.-रायपुर। ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम के लिए रायपुर पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई और इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, इस घटना पर भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस पर विचार कर रही होगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 दिसंबर को बांग्लादेश के पिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के कई कमरों को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. पिरोजपुर की यह घटना उस घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटग्राम के पास एक और हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी गई थी. परिवार के सदस्यों ने बताया कि तड़के सुबह तेज गर्मी से उनकी नींद खुली, लेकिन दरवाजे बाहर से बंद होने की वजह से वो शुरू में घर के अंदर ही फंसे रह गए।
प्रभावित दोनों परिवारों के सभी 8 सदस्य टीन की चादरें और बांस की बाड़ काटकर किसी तरह बाहर निकल पाए। हालांकि, उनका घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और उनके पालतू जानवर मारे गए. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
