Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- अनंत चतुर्दशी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें किया नमन
- सेमरहा जलाशय की स्वच्छता से दिया जल संरक्षण का संदेश
- सुरक्षित मातृत्व के लिए सूरजपुर में 1,180 गर्भवती महिलाओं की जांच
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन,भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
- स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों एवं मूल्यों का स्मरण किया।
publicuwatch24.-रायपुर। तकनीक.आधारित सुशासन का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे धान जैसी फसलों की खरीद में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है। श्तुंहर टोकन, ऐप जैसी पहलों से घर बैठे टोकन मिल रहा है, जिससे समितियों के चक्कर लगाने और समय बर्बाद होने की समस्या खत्म हो गई है। धमतरी जिले के भटगांव के किसान भागीरथी साहू इसका जीवंत उदाहरण हैं। पहले जहाँ धान विक्रय के दौरान घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ता था, वहीं इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप ने पूरी प्रक्रिया ही बदल दी है। खेती-किसानी को बेहतर बनाने…
publicuwatch24.-बालोद। जिले में पदस्थ खनिज विभाग की महिला अधिकारी मीनाक्षी साहू बुधवार को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। शो में मीनाक्षी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देंगी। यह सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार जिले की कोई महिला अधिकारी केबीसी के मंच तक पहुंची है। केबीसी तक पहुंचना उनके लिए सपनों की सफलता का प्रतीक है। रायपुर की महिला पत्रकार KBC में आएगी नजर, आज रात होगा टेलीकास्ट राजधानी…
publicuwatch24.-रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कर रही है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों पर कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। तेलीबांधा चौक पर भी लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू भी स्टेडियम…
publicuwatch24.-रायपुर। साय सरकार ने सत्ता में आए दो साल पूरे किए। साय ने कहा, आज मंत्रिमंडल के सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों ने भेंट कर 2 वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए शुभकामनाएं दीं। आज ही के दिन, 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया था। इसके लिए प्रदेश के देवतुल्य मतदाता बहन-भाइयों का हृदय से आभार। यह जनादेश हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा और सुशासन का निरंतर दायित्व भी है। जनता ने हम पर…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे। राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।सरकार के विकास रोडमैप को गति देने…
publicuwatch24.-रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन करते हुए वहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। मंत्री श्री कश्यप ने नंदनवन को बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नंदनवन को ऐसा केंद्र बनाया जाए, जहां जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। कई विदेशी पक्षी देखे जा सकते हैं नंदनवन पक्षी विहार में मंत्री कश्यप…
publicuwatch24.-रायपुर। नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा। राज्यपाल रमेन डेका ने आज संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कहीं। इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में यह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमंेे राज्यपाल श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डेका ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल इस संस्थान के लिए बल्कि हमारे राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत की राष्ट्रीय नवाचार यात्रा में…
publicuwatch24.-पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पालिका परिषद, पंडरिया के वार्ड क्रमांक-06 में जनसंपर्क अभियान के तहत वार्डवासियों से भेंट कर उनके आवश्यक सुझावों और समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ, सुदृढ़ व्यवस्थाएँ और सतत विकास सुनिश्चित हो, यही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है। उल्लेखनीय है…