Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन,भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
- स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार
- युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा और ट्रैफिक
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.- रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सशक्त नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से गांवों की कनेक्टिविटी और अधोसंरचना मजबूत हो रही है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री शर्मा ग्राम कोठार पहुंचे, जहां उन्होंने 82.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क सह नाली निर्माण और 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और अधिकार संरक्षण को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज कोरबा जिले के बाल संप्रेषण गृह (बालक), बाल गृह (बालिका) एवं बाल गृह (बालक) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा भी उपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष ने बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संस्थाओं में स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं…
publicuwatch24.-रायपुर। रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली है। जानकारी के मुताबिक़ सभी खिलाडी चार्टर्ड प्लेन से सीधे माना स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहाँ से वे सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। सम्भवतः कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। टीम इण्डिया के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी पहुँच रहें है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ये मैच रायपुर के…
publicuwatch24.-रायगढ़। निर्मला कहती हैं, इस साल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पहले से बेहतर है। तौल सटीक है लाइन नहीं लगानी पड रही है, भीड़ भी नहीं होती। किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ता, स्टाफ सहयोगी है। व्यवस्था साफ और सुचारू रूप से संचालित है। किसानों को सम्मान मिल रहा है। यह बदलाव उनके लिए राहत जैसा है। उन्होंने कहा कि इसी से बेटी की पढ़ाई पूरी हुई। उनकी बेटी इंजीनियरिंग कर चुकी है और अब UPSC की तैयारी कर रही है। आमदनी नहीं, बल्कि सरकार पर है भरोसा ग्राम अछोटा की किसान निर्मला देवांगन सुबह-सुबह 60 क्विंटल धान लेकर…
कभी लकड़ी के सहारे चलते थे, ट्राइसाइकिल मिलने से होगा सफर आसान publicuwatch24.-मोहला। जिला कार्यालय परिसर में आज एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब विकासखंड मोहला के ग्राम मार्री श्री जीवन लाल परतेती अपनी रोजमर्रा की पीड़ा और संघर्ष को शब्दों में समेटे हुए समाज कल्याण विभाग पहुँचे। वर्षों से चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई झेल रहे श्री जीवन लाल परतेती केवल एक लकड़ी के डंडे के सहारे चलने को मजबूर थे। यह डंडा उनका सहारा जरूर था, परंतु इसके साथ हर कदम दर्द, असुविधा और असहायता की याद भी लेकर आता था। दैनिक कार्य करना उनके लिए चुनौती बन…
publicuwatch24.-धमतरी। धमतरी शहर इन दिनों नई पहचान गढ़ रहा है—कलात्मकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक जीवंतता से भरी एक आकर्षक नगरी। जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम द्वारा पिछले महीने प्रारंभ किया गया अभिनव कार्यक्रम ‘चमकारी – अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाए’ अब शहर की सूरत बदलने लगा है। इस अभियान ने धमतरी के युवाओं, कलाकारों और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिसके परिणाम आज शहर की हर गली–मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था; बल्कि नागरिकों में स्वच्छ वातावरण, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक चेतना…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। राज्यपाल डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से उक्त बातें कही। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के…
publicuwatch24.-रायगढ़। 30 नवंबर को जिला पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सम्मान में आज पुलिस कार्यालय में गरिमामय सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बचन तिर्की 1 फरवरी 1986 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए है वे अपने लंबे कार्यकाल में रक्षित केंद्र तथा जिला विशेष शाखा में सेवाएं दीं और हर जिम्मेदारी को निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि तिर्की को जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे लगन और दक्षता के साथ पूरा किया, और…
publicuwatch24.-एमसीबी। भारत में जल हमेशा से जीवन, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी रहा है। लेकिन समय के साथ बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और भूजल स्तर में लगातार गिरावट ने गाँवों में पानी की उपलब्धता को चुनौतीपूर्ण बना दिया। इसी पृष्ठभूमि में देशभर में शुरू हुए “अमृत सरोवर” अभियान ने जल-संरक्षण को एक नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया है। यह सिर्फ एक तालाब निर्माण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण-संरक्षण और ग्रामीण विकास का समन्वित मॉडल बन चुका है। अमृत सरोवर -सोच से साकार तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय मिशन का उद्देश्य प्रत्येक…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रकृति के नियमों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमारा खान-पान और जीवन शैली प्रकृति के अनुरूप होने से हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। राज्यपाल रमेन डेका कल रायुपर के एक निजी होटल में आयेाजित छत्तीसगढ़ ओबिसिटीज़, डायबिटिज एंड इंडोक्राइन (मोटापा, मधुमेह, अंतःस्रावी) सोसाइटी (कोड) के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज डायबिटीज़, मोटापा और हार्माेन संबंधी बीमारियां न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभर…