Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार
- युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा और ट्रैफिक
- सेवा संकल्प अभियान- सेवा और योगदान से सामाजिक सरोकार
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.com-रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साजा का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार ले रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा की और उनसे मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और सेवाओं के विस्तार का सकारात्मक परिणाम आज स्वास्थ्य संस्थानों में दिखाई…
*हेल्थकेयर हब बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है अटल नगर* रायपुर। स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान किसी भी विकसित समाज की असली नींव होते हैं। भारत जब वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ हमारी प्रमुख प्राथमिकता बन चुकी हैं। इसी दृष्टि से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में विकसित की जा रही ‘मेडिसिटी’ परियोजना न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवा के नए युग की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री…
रायपुर। धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन पूरी पारदर्शिता, सुगमता और मजबूत प्रशासनिक निगरानी के साथ सुचारू रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 100 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1,27,851 किसानों द्वारा 1,19,541.09 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है, जिनमें 76,046 सीमांत, 49,493 लघु और 2,312 दीर्घ किसान शामिल हैं। *तेज़ी से हो रही खरीदी, किसानों को हर दिन भुगतान* 15 से 28 नवम्बर 2025 के बीच 17,580 किसानों से 81,704.52 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीदी…
भुवनेश्वर में रहते हुए भी श्रीमती सोनम त्रिपाठी ने बिलासपुर से अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र किया प्राप्त छत्तीसगढ़ की डिजिटल व्यवस्था ने बनाया मुश्किल काम आसान publicuwatch24.-रायपुर। डिजिटल भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की ई-सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि समय, मेहनत और संसाधनों की बड़ी बचत भी सुनिश्चित की है। भुवनेश्वर में रहने वाली श्रीमती सोनम त्रिपाठी का अनुभव इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने डिजिटल सेवाओं के सहारे अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया और अपनी बीमार माताजी के बैंक खाते को बिना किसी…
बच्चों से संवाद कर पढ़ाई के प्रति किया प्रेरित शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने अधिकारियेां को दिए आवश्यक निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 54 स्थित पोटिया के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। स्कूल परिसर का निरीक्षण, शिक्षकों को दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने स्कूल के शिक्षकों से चर्चा कर बच्चों की पढ़ाई को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। ठगी के चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के द्वारा पहले डिजिटल अरेस्ट किया जाता था, फिर खुद को सीबीआई अधिकारी व जज बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केश में फंसाने की धमकी देकर ठगी की जाती थी। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला और व्यापारी से 2 करोड़ की ठगी की थी। पहला मामला थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव की है। साइबर फ्रॉड द्वारा फर्जी सीबीआई अधिकारी व जज बनकर बुजुर्ग महिला को मनी लॉन्ड्रिग केश में संलिप्त होने का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर 79,69,047/- (अनयासी लाख उनहत्तर हजार सैंतालीस) की ठगी की गई। दूसरे मामले में शेयर टेड्रिंग के मामलों में…
publicuwatch24.-महासमुंद। राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी कार्य की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग और जोबा उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, गुणवत्ता परीक्षण, किसानों की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायज़ा लिया। कलेक्टर लंगेह ने उपार्जन केंद्रों में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक देरी या परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने तौल कांटे…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र चि.डॉ. अभिनव के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने विकासखंड सिमगा के नारायणी फार्म एंड रिजॉर्ट में आयोजित आशीर्वाद समारोह में पूर्व विधायक शर्मा के परिवारजनों से भेंट कर वर-वधु चि डॉ अभिनव एवं सौ. कां डॉ रोजालिन को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल,विधायक किरण सिंह देव पूर्व विधायक अजय चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदुस्तान का बेटा सब पर भारी छोटी सी बनी चिंगारी एक प्याली कप चाय की पिलाने वाला बना विश्व का सबसे बड़ा गुरु जिसे कहते हैं विश्व के गुरु publicuwatch24.-रायपुर। मोदी जी जब भी कुछ करते हैं नया और बेहतरीन और लोगों की सोच से कोसों मिल आगे की ओर जाता है मोदी जी ने अपने सबसे विश्वसनीय साथी गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ में जिस उद्देश्य से फ़्री हैंड देकर वर्ल्ड इकनॉमिक में छत्तीसगढ़ की माटी और रायपुर को अग्रिम लाने का ज़िम्मा दिया है उसे ऐसा लगता है कि 2026-27 में छत्तीसगढ़ रायपुर भारत में ही नहीं विश्व…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में हुए बड़े नक्सल हमले के मास्टरमाइंड व नक्सली लीडर चैतू और अनंत ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि चैतू और अनंत ने अपने साथियों के साथ पुर्नवास किया है. बस्तर समेत पूरे देश में नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है. इससे प्रदेश में शांति आनी चाहिए और शांति आ रही है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा- “गृहमंत्री बनने के साथ ही अमित शाह ने कहा था कि देश में कहीं समस्या है…