publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज 4 फरवरी को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले वह सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक मंत्री परिषद की बैठक लेंगे. दोपहर 1.30 से 2 बजे तक विभागीय बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे. दोपहर 2 से 3 बजे तक उनका समय मंत्रालय में आरक्षित रहेगा. इसके बाद वह नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय हेलीपेड से दोपहर 3.15 को बगिया के लिए रवाना होंगे. वहीं शाम 4.40 बजे गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे.
भारतीय जनता युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक आज होने वाली है. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में यह बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल होंगे. बैठक में भाजयुमो की आगामी कार्ययोजना पर रणनीति बनेगी. केंद्रीय बजट को लेकर मिली जिम्मेदारी की रणनीति तय की जाएगी. प्रदेशभर के भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यह बैठक होगी.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
