publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की यह अहम बैठक आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साय कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट की बैठक से पहले ही साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अहम आदेश जारी किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब किसानों को धान खरीदी के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
Trending
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश
- नारायणपुर में रेशम क्रांति: मलबरी और टसर से वनांचल में बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का नया ताना-बाना
- कच्चे मकान की छटपटाहट से पक्के आशियाने की मुस्कान: जांजगीर-चांपा में पीएम आवास योजना से बदला क्रांती बाई का जीवन
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
Wednesday, July 22
