publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। वनभूमि को खंडित कर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे 14 लोगों को वन विभाग के विशेष दस्ते ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि माचकोट रेंज की आरक्षित वनभूमि में सुनियोजित तरीके से पेड़ों की कटाई की जा रही है, ताकि जमीन पर अवैध कब्जा किया जा सके। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी सुकमा जिले के कूकानार क्षेत्र से आकर यहां वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहे थे।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 14 आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान अवैध कटाई के स्पष्ट सबूत भी बरामद किए गए। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Tuesday, November 17
