Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद
- छत्तीसगढ़ में पहली महिला खुली जेल की शुरुआत, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगी समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की नई राह
- सेवा की कहानी : नियमित राशन से परिवारों को राहत, घर की अन्य जरूरतों के लिए भी बच रही राशि
- राजपत्र की प्रति सौंपकर उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई, चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’
- प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
- नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी बेटियों के सपनों की साथी, पुष्पांजलि और अनीता को मिली ₹20-20 हजार की मदद
- जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए हल्बा-हल्बी समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया…
सफाई देने वाले अफसर प्रदेश में बाउंसर कंपनियों की कमी होने की कर रहे बात सवाल है कि आखिर प्रशासन वसीम बाबू द्वारा संचालित बाउंसर कंपनी की मान्यता रद्द क्यों नहीं करती एक नहीं कई बार वसीम बाबू के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद FIR हुई है. .. publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए ODI मैच में इस लापरवाही का खुलासा हुआ, जब मैदान पर क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा के जिम्मे कुछ ऐसे लोगों को सौंपा गया, जिन…
publicuwatch24.-रायपुर। शासन की योजना तब सफल मानी जाती है, जब उसका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचे। सुकमा जिले के कुड़करास गाँव की किसान श्रीमती विजया दुर्गा आज इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप ने उनकी धान बेचने की प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक आसान और तेज बना दिया है। मोबाइल के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन टोकन मिला उल्लेखनीय है पहले धान विक्रय के लिए किसानों को लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता था। भीड़, अव्यवस्था और समय की बर्बादी किसान परिवारों के लिए…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही. क्रू स्टाफ और पायलटों की कमी से इंडिगो की दिल्ली की 5, मुंबई की 3, गोवा, इंदौर, कोलकाता समेत अप-डाउन 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. इसके चलते यात्री सुबह 6 से रात तक परेशान हुए और उन्होंने हंगामा किया. फ्लाइट्स रद्द होने से 7 हजार से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी. दिल्ली और मुंबई जाने वाले दर्जनों यात्री ऐसे थे, जिन्हें विदेश की फ्लाइट पकड़नी थी. उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर सुबह से तनाव की स्थिति…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक रखी गई है। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रखा गया है। बैठक के बाद जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। इसका निर्णय भी कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहला राजनीतिक और…
publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत ट्रैक्टर चालक गाड़ी चलाते हुए सो गया, इस दौरान 9 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पीएनबी बैंक मार्ग का है। चालक की लापरवाही से कोई भी अनहोनी हो सकती थी। मासूम बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग संभाला। इस घटना का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चालक पूरी तरह बेहोश था। व्यस्त चांदो मार्ग पर पुलिस की लापरवाही पर भी…
publicuwatch24.-रायपुर। अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ ने प्रगतिशील किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से रायपुर स्थित सीबी नर्सरी में आयोजित सीबी क्रॉप शो 2025 के दौरान एक कृषक अवलोकन दौरा (Farmer Exposure Visit) सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह दौरा चावड़ा बाग, नंदनवन रोड, चंदनई, टाटीबंध, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें फाउंडेशन के स्टाफ के साथ लगभग 23 किसानों ने भाग लिया। इस शो में 280 से अधिक हाईब्रिड किस्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें 30 से अधिक सब्ज़ियों की किस्में शामिल थीं। साथ ही 90 से अधिक अग्रणी कृषि कंपनियों ने उन्नत बीज, खाद, जैविक एवं रासायनिक दवाइयाँ…
publicuwatch24.-भिलाई। दुर्ग जिले में भी सुदखोरी के एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सुदखोरी का एक पूरा गैंग काम कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है, जहां एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से जबरन 10 लाख रुपये की वसूली की गई है। प्रार्थी ने 3 लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन इसके बाद सुदखोरों ने उनसे 10 लाख रुपए से ज्यादा पैसे वसूले और लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। प्रार्थी ने थाना भिलाई भट्ठी में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसने घरेलू जरूरतों के लिए प्रदीप नायक…
publicuwatch24.-रायपुर। निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम 6 और 7 दिसंबर को किया जाएगा। करीब 36 घंटे काम होगा। इसकी वजह से 6 और 7 दिसंबर को रायपुर-इतवारी समेत 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जारी आदेश के अनुसार 68728 रायपुर-बिलासपुर, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड, 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन, 58203 कोरबा-रायपुर, 58204 रायपुर- कोरबा, 58205 रायपुर- इतवारी, 58206 इतवारी-रायपुर, 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेन 6 और 7 को नहीं चलेगी। इसी तरह 68745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर 7 और 8 को रद्द रहेगी। इसी तरह 6 और 7 दिसंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा और 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक…