Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-कबीरधाम। जिले में थाना पंडरिया के सामने महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी 3 दान पेटियों के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज ने पुलिस को सूचित किया। चोरी की इस वारदात को लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि, जब पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित मंदिर भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।…
publicuwatch24.-नई दिल्ली। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरूवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के अन्य राज्यों के ग्रामीण परिवारों में नल से सीधे जल कनेक्शन के बारे में सरकार से पूछताछ पड़ताल की। जिस पर जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने बताया कि जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ में 49.97 लाख ग्रामीण परिवारों में से 41. 01 लाख से अधिक परिवारों के पास नल से जल का सीधे कनेक्शन है। जबकि देशभर में 19. 36 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से 15. 79 करोड़, करीब 82 फ़ीसदी से अधिक परिवारों को नल से सीधे जल की आपूर्ति हो…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली अल्फ्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 450 नग टेबलेट बरामद की गई हैं। दरअसल, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 4 फरवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग का एक व्यक्ति महाकाल टी स्टॉल, बायपास रोड के पास नशीली दवाइयां बेचने आया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 10:30…
panchayattantra24.-कोरबा। 11 साल की बच्चे से रेप किया गया है। पड़ोसी ने बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित…
publicuwatch24.-रायपुर। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय फेस-2 निर्माण के लिए जल्द ही कार्य प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित सभाकक्ष में आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, आर्टिस्ट एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम…
publicuwatch24.-बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में 3 नक्सलियों के मारे जाने और मुठभेड़ स्थल से AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी खबर सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है. दोनों तरफ से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया था. अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले. इसके…
चांदी ने निवेशकों की बढ़ाई चिंता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40% तक क्रैश publicuwatch24.-नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतें जिस तेजी से बीते कुछ समय में भागी थीं, अब उससे तेज रफ्तार से क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो रही हैं. खासतौर पर चांदी की कीमतों में तो ग्लोबल कोहराम मचा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Silver Price हाई से 40 फीसदी तक टूट चुका है, तो भारत में भी ये लगातार क्रैश होती जा रही है. सिर्फ गुरुवार को ही कॉमेक्स में सिल्वर प्राइस में 20% की बड़ी गिरावट आ गई और ये सस्ती होकर 64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.…
publicuwatch24.-मुंगेली। जिले में सरकारी खजाने में सेंधमारी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. कलेक्ट्रेट के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से लगभग 26.87 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है. इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया है. यह पूरा मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा का है. अपर कलेक्टर जीएल यादव द्वारा बैंक को जारी नोटिस के बाद यह सच सामने आया कि खाते से हुए लेन-देन कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा अधिकृत नहीं थे. बैंक ने स्वीकार किया है कि उनके कर्मचारी (CSA) टिकेश कुमार ने आंतरिक वाउचर के…
publicuwatch24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पढ़ाई के लिए एक बेशकीमती मंत्र दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने पैटर्न के हिसाब से पढ़ाई करें। सबकी सलाह सुनें, लेकिन अपना तरीका तभी बदलें जब आप चाहें। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पहले अध्याय ‘आपकी शैली, आपकी गति’ पर चर्चा के दौरान गुजरात की एक छात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया। छात्रा ने पूछा कि परीक्षा के समय परिवार और शिक्षक सभी चिंता करते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब शिक्षक पढ़ाई का अलग पैटर्न समझाते हैं और अभिभावक अलग…
publicuwatch24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें एडिशन के तहत देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को खास संदेश देंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया समेत प्रमुख निजी टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा आकाशवाणी (एमडब्ल्यू एवं एफएम) पर भी इसका प्रसारण होगा। डिजिटल माध्यमों पर यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, माईगोव जैसे वेब प्लेटफॉर्म्स व यूट्यूब…