publicuwatch24.-कबीरधाम। जिले में थाना पंडरिया के सामने महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी 3 दान पेटियों के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज ने पुलिस को सूचित किया। चोरी की इस वारदात को लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि, जब पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित मंदिर भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। वहीं फरसगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुछ सप्ताह पहले मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि, इस पूरी चोरी की साजिश का मास्टरमाइंड खुद टावर का इंजीनियर निकला। जिसने अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिलाया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Tuesday, November 17
