Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ने दूरस्थ अंचलों में ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचने से विशेषकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें रोज़ाना पानी के इंतजाम में घंटों समय नहीं बिताना पड़ता, जिससे वे आजीविका, बच्चों की देखभाल और परिवार को अधिक समय दे पा रही हैं। सोलर आधारित पेयजल योजना से दूरस्थ गांव को मिला लाभ जिला गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत की बसाहट महेंद्रगढ़ में मिशन के तहत सोलर आधारित पेयजल योजना संचालित की जा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर।जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर जल योजना से ग्रामीणों का जीवन काफी आसान हो गया है। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के दूरस्थ वनांचल और बैगा जनजाति बहुल ग्राम कन्हारी में अब गांव के हर घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से साफ और पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे कई सालों पुरानी पेयजल की समस्या दूर हो गई है। इससे लोगों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और सम्मान की भावना बढ़ी है। पहले गांव के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। वे कुएं, नाले और हैंडपंप…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वन विकास निगम, जगदलपुर द्वारा 11 फरवरी को कोंडागांव एवं फरसगांव क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य वन अग्नि से बचाव, सुरक्षा उपायों की जानकारी तथा आग लगने की स्थिति में त्वरित और सही कार्रवाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अधिकारियों ने बताया कि वन में आग लगने के प्रमुख कारणों में जलती हुई बीड़ी-सिगरेट को लापरवाही से फेंक देना, तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान वृक्षों के नीचे आग लगाकर छोड़ देना तथा अन्य…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आदिम जाति विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में बलरामपुर में जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया था। इस तीन दिवसीय आयोजन में खेल प्रतिभाओं के उत्साह, कौशल और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राज्य में पहली बार आयोजित सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अच्छा मंच प्रदान कर रहा है। इसके…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। ब्राम्ही की खेती किसानों के लिए आय का नया और भरोसेमंद फसल है l यह एक प्रमुख औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग याददाश्त बढ़ाने, मानसिक शांति और आयुर्वेद में किया जाता है, जिससे इसकी बाजार में मांग बहुत है। छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड जैसे संस्थानों द्वारा इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है, और कुछ स्थानों पर सीधे खरीद (Buy Back) की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे किसानों को सीधा फायदा हो रहा है l ब्राम्ही की खेती तरफ किसानों का रुझान छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के प्रयासों से राज्य के किसान अब पारंपरिक धान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, वनों के आसपास…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया। मुख्यमंत्री साय ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस खास आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत सामयिक और उपयोगी है। सूचना क्रांति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एआई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी। मंत्री ने बधाई देते हुए कहा, मुंगेली जिले के गांव टेढाधौरा की होनहार बेटी कुमारी सुप्रिया ठाकुर जी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। CDS जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे देश में चौथा रैंक प्राप्त कर मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है सुप्रिया जी ने, आपकी इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। आपकी मेहनत, लगन और राष्ट्र सेवा के प्रति आपके समर्पण को नमन। मां महामाया से प्रार्थना है कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर आगे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया है, कहा, असम-बंगाल में भाजपा को बंपर जीत हासिल होगी। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के असम चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर तंज कसा, और कहा कि भूपेश बघेल को प्रचार में जरूर जाना चाहिए। भूपेश यानी कांग्रेस के सफाए की गारंटी है। चौधरी आज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। असम में चुनाव प्रचार जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी ने डिप्टी सीएम अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, और उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। चौधरी ने कहा कि वो कार्यकर्ता के रूप में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक खात्मे की ओर है। एक के बाद एक बड़े नक्सली नेताओं के एनकाउंटर और सरेंडर की खबरे आम बात हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में लाल आतंक का अंत बेहद करीब माना जा रहा है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार के ऑपरेशन में अब तक 532 नक्सली…

Read More