Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल…

Read More

publicuwatch24.–बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की स्वीकार्यता को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पारिवारिक न्यायालय को यह विशेष अधिकार है कि वह विवाद के प्रभावी निपटारे के लिए ऐसे दस्तावेज या सामग्री को भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार कर सकता है, जो सामान्यतः साक्ष्य अधिनियम के तहत मान्य न हों। न्यायालय ने पत्नी की याचिका खारिज कर दी। रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी। पति ने अदालत से आग्रह किया कि पत्नी के अन्य लोगों के साथ हुए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM साय से PIB अफसर और सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकार मिले। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, आज मुख्यमंत्री निवास में पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के अधिकारियों एवं सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार और ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के हमारे संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2025-30 तथा बस्तर में उभरती पर्यटन की नई संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सिक्किम से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ सांस्कृतिक संदर्भों में संवाद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जलबोर्ड में सम्मिलित अधिकारियों नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौड, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, उपअभियंता योगेन्द्र साहू, शुभम तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जल बोर्ड के कार्य दायित्वो एवं गतिविधियों को लेकर आवश्यक बैठक कार्यालय कक्ष में ली एवं गर्मी की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर जलबोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर नगर निगम…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। समय से पहले जन्मे, बेहद कम वजन और गंभीर स्थिति में भर्ती बच्चों को मातृ शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने अथक प्रयासों से नया जीवन दिया। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, निरंतर निगरानी और संवेदनशील देखभाल के बल पर इन नन्हे बच्चों ने न केवल कठिन दौर को पार किया, बल्कि अब स्वस्थ जीवन की ओर मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत तथा सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में जिले के 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल में गंभीर बीमार नवजात बच्चों की देखभाल इकाई ने समय से…

Read More

उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्तार publicuwatch24.-रायपुर । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले 25 वर्षों में बिजली व्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वर्ष 2000 में अविभाजित कोरिया जिले का हिस्सा रहे इस क्षेत्र में अब विद्युत उपभोक्ताओं, उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों और लाइनों के नेटवर्क में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा लाभ कृषि, उद्योग और घरेलू उपभोक्ताओं को मिला है। वर्ष 2000 में जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 6,228 वर्ग किमी था, जो 2022 में पृथक जिला बनने के बाद 4,227 वर्ग किमी रह गया। क्षेत्रफल कम होने के बावजूद बिजली सुविधाओं का विस्तार…

Read More

publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले के वाड्राफनगर स्थित गौटियापारा ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला मुकाबला देखने को मिला। पूरे टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह साफ झलकता नजर आया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच साई बाबा क्रिकेट क्लब वाड्राफनगर और जीवन ज्योति क्रिकेट क्लब गोटियापारा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम क्षण तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा। साई बाबा क्रिकेट क्लब ने शानदार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप आज गुरुवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर विभाग की दो सालों की उपलब्धियां गिनाई है। साथ ही आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दो वर्षों में हर विभाग ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वन विभाग की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सघन वनों में 70 प्रतिशत का विस्तार हुआ है, करीब 348 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने वनों के संरक्षण के साथ साथ विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।…

Read More

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टामक ने दिए आवश्यक निर्देश publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं व्यापक तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय कांकेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय बैठक ली गई। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उक्त बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी के अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा नेशनल लोक…

Read More

जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में 16 फरवरी को शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त publicuwatch24.-एमसीबी। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए 16 फरवरी 2026 को जगन्नाथ मंदिर, चिरमिरी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार हवन एवं पूजा स्थल तथा मुख्य मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के लिए विजयेन्द्र सारथी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खड़गवां/चिरमिरी को दायित्व सौंपा…

Read More