Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से MP बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाकात की और बताया कि रायपुर एवं बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़े अहम विषयों पर सार्थक चर्चा की। जिसमें रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, क्षमता वृद्धि एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किए जाने, रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन और बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर नियमित विमान सेवाएँ प्रारंभ करने तथा इसे 4C श्रेणी में उन्नयन हेतु ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान की माँग की। रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए अवसंरचना विस्तार समय की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय…
publicuwatch24.-जांजगीर–चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर–चांपा क्षेत्र के सूर्यवंशी समाज के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। विशेष रूप से प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महोत्सव 2025 को लेकर विचार-विमर्श किया गया, जिसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्यवंशी समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, समान अवसर और…
publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा और लाल आतंक का रास्ता छोड़कर भारतीय संविधान में आस्था जताते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति के अनुरूप छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर ठोस और मानवीय प्रयास कर रही है। ‘पूना मारगेम’ नीति ने यह सिद्ध किया है कि संवाद, संवेदनशीलता और विकास हिंसा से…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर को न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त राजमार्गों में से एक है। यह राजमार्ग राज्य की वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों की प्रमुख धुरी है। यात्रियों की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इसके रखरखाव के लिए नियमित और योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। एनएचएआई द्वारा बीते वर्षों में रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर लगातार रखरखाव एवं सुधार के कार्य किए गए हैं। भारी यातायात के बावजूद सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने नियमित रूप से पैचवर्क, ड्रेनेज की सफाई तथा रोड मार्किंग…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय से आज नए विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व कबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के प्रबुद्धजनों ने भेंट की। सीएम ने बताया कि इस भेंट मुलाकात के दौरान बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के सुचारू संचालन, हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर सार्थक संवाद हुआ। हमारी सरकार ने एयरपोर्ट को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ-साथ उसके विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए हैं, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी सशक्त हुई है। आगामी समय में…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे रहे सवालों का गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भर्ती प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने जवाब दिया है. प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए तारीख भी तय की गई है. जानकारी के अनुसार, एडीजी एसआरपी कल्लूरी जहां 19–20 दिसंबर को PHQ में अभ्यर्थियों की शिकायत सुनेंगे, वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे. समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का तय किया गया है. आरक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता के लिए QR कोड जारी किया गया है, जिसके जरिए…
उपमुख्यमंत्री ने की सरपंचों से मुलाकात publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर संभाग से आए विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगणों ने आज नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। इस अवसर पर सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात भी की। बस्तर के जन जन में लोकतंत्र में विश्वास जगाने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर बस्तर संभाग के विभिन्न ग्रामों का प्रतिनिधित्व करने वाले सरपंचों को नवीन विधानसभा भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सरपंचों को सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, चर्चा एवं निर्णय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्राम…
publicuwatch24.-बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर पुलिस के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। गांव में चल रही सरकार की महत्वपूर्ण योजना पूना मारगेम और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आज 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन लोगों पर कुल 84 लाख का इनाम घोषित था। बता दें कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 824 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं वर्ष 2024 में अब तक 1079 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है एवं 220 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने मार…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुँचकर नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्रीवास्तव ने कहा कि अपने संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा की भावना से नितिन नबीन पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने…
publicuwatch24.-रायपुर। बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद संजुलता सेठ ने सब्जी उत्पादन, सिलाई कार्य एवं बैग निर्माण जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग भी मिला, जिससे उन्होंने इन गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से अपनाया और आय का स्थायी साधन बनाया। स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत तरडा की रहने वाली संजुलता सेठ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘बिहान’ से जुड़कर आज क्षेत्र में “लखपति दीदी” के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी हैं। केवल खेती…