Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिड डे मील योजना को बंद करने का भाजपा सरकार षड्यंत्र कर रही है। पिछले 40 दिनों से बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है जिसके कारण बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति कम होती जा रही है। मिड डे मील योजना स्कूली बच्चों में कुपोषण, भूख और शिक्षा की कमी जैसे समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया था, जिसमें सरकार को सफलता भी मिल रही थी लेकिन वर्तमान भाजपा के सरकार में स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण मध्यान भोजन…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रतनपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंत्री ने कहा, आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम रतनपुर झरनापारा स्थित शिव मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रार्थना है कि भगवान शिव की कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, जनकल्याण की योजनाएं और प्रभावी हों तथा देश व राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करें। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। डोमनहिल पोड़ीडीह स्थित शंकर मंदिर में…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। CM साय आज अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र की जनता से मिले। उन्होंने X पोस्ट में बताया, पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़, वह पावन धरती जहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार चार बार अपना आशीर्वाद देकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व का सौभाग्य प्रदान किया। रायगढ़ आना हर बार परिवार के आँगन में लौटने जैसा हृदयस्पर्शी अनुभव देता है, जहाँ हर चेहरा अपनापन बिखेरता है। कल देर रात तक यहाँ के समर्पित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों से भावपूर्ण मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। हर बातचीत में अपनापन और विश्वास की गर्मजोशी महसूस हुई। रायगढ़ की इस प्यारी जनता का यह…

Read More

publicuwatch24.-राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। नागा साधुओं और विभिन्न अखाड़ों के संतों ने संत समागम स्थल से सुबह 7 बजे ऐतिहासिक शाही शोभायात्रा निकाली। राउत नाचा, डीजे धुमाल, नगाड़ों की गूंज, जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली यह शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा संत समागम स्थल से प्रारंभ होकर श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे मार्ग से नेहरू बाल उद्यान, राजिम पुल, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, गौरवपथ और वीआईपी मार्ग होते हुए मेला परिसर स्थित शाही कुंड पहुंची।…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित…

Read More

*सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा* Publicuwatch 24- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को उन्होंने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक…

Read More

Publicuwatch 24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूरणीय है। मुख्यमंत्री  साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य भेंट कर प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्वावलंबन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्य शासन की पोषण संवर्धन पहल के तहत संचालित “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम ने एक और सकारात्मक परिणाम प्रस्तुत किया है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मोहला-बी में पंजीकृत बालिका हिमांशी कोवाची, जो पूर्व में अति गंभीर कुपोषण श्रेणी में चिन्हित की गई थी, 16 सप्ताह के विशेष पोषण प्रबंधन के पश्चात अब सामान्य श्रेणी में आ गई है। प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण में हिमांशी का वजन मात्र 9.2 किलोग्राम दर्ज किया गया था, जो उसकी आयु के अनुरूप अत्यंत कम था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम अंतर्गत विशेष निगरानी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं शिष्टाचार का समावेश अत्यंत आवश्यक है। गुरुकुल परंपरा की मूल भावना को अपनाते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना समय की आवश्यकता है।उक्त विचार श्री रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा पीएम श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा (पाटन), जिला दुर्ग के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए गए। सिन्हा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय की संकल्पना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधायुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करना है। इस पहल…

Read More