Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। भैसामुंडा गांव की सरपंच सिस्का कुजूर (37 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच के कब्जे से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए गए हैं। जांच में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस और वन विभाग के अनुसार, यह मामला सूरजपुर के गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र से जुड़ा है, जहां सोमवार 15…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाररत विधायक प्रबोध मिंज से आज भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली गई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मुलाकात के दौरान विधायक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि विधायक प्रबोध मिंज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और रायपुर के निजी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। आज हुई भेंट के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि विधायक की स्थिति पहले से…

Read More

publicuwatch24.-सुकमा: सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है. थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है. सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई देते हुए मोर्चा संभाला. सुबह से ही घने जंगल और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन तेज हो गया है.सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसके…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। लोग लगातार रैश ड्राइविंग कर रहे हैं, जिससे हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात रायपुर में अलग-अलग जगहों पर तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाएं हुईं। शंकर एक्सप्रेस के ऊपर ही रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो के कारण एक-एक कर 6 से 7 एक्सीडेंट हुए। इसमें ज्यादातर वाहन चालक तो निकल गए, लेकिन आखिर में एक कार और बाइक चालक को नुकसान उठाना पड़ा। एक ईवी कार के सामने से परखच्चे उड़ गए। इसी रोड में आगे बाइक…

Read More

पांच दिनों में 40 से 50 हजार मरीजों को मिलेगा निःशुल्क इलाज, देशभर से पहुंचे नामी डॉक्टर publicuwatch24.-रायपुर: राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज में यह शिविर रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा। पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश की शिनाख्ती पुलिस ने कर ली है। सुपेला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला सुपेला की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के हाथ में गोदना से लिखे हुए नामों को प्रचारित किया था, जिसके बाद महिला का लिव इन पार्टनर थाने पहुंचा और उसने महिला की पहचान की। वहीं तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बता दें कि 12 दिसंबर की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास नाली में बोरे में…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को इनोवा कार में दुर्घटना के दौरान एअर बैग नहीं खुलने के मामले में उपभोक्ता को कुल 61 लाख 36 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. आयोग ने इसे वाहन में विनिर्माण दोष मानते हुए कंपनी की अपील खारिज कर दी. मामला कोरबा के सीतामढ़ी निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल से जुड़ा है, जो 23 अप्रैल 2023 को रायपुर से कोरबा लौट रहे थे. ग्राम तरदा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाइन स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन से पूर्व किया गया, ताकि आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से यात्रा वृत्तान्त पढ़ते हैं और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया गया। इनमें बस्तर दशहरा (हिन्दी), बस्तर दशहरा (अंग्रेजी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिन्दी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिन्दी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (अंग्रेजी),बैगा टैटू (हिन्दी) और बैगा टैटू (अंग्रेजी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं, आदिवासी कला और प्राकृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More