Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

    May 2, 2026

    विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी
    • विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…
    • विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
    • सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
    • सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
    • दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
    • 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

      May 2, 2026

      विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

      May 2, 2026

      विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

      May 2, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पुलिस विभाग की तरह आधार बेस्ड उपस्थिति से छूट मांगी स्वास्थ्य कर्मियों ने
    दुर्ग

    पुलिस विभाग की तरह आधार बेस्ड उपस्थिति से छूट मांगी स्वास्थ्य कर्मियों ने

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherFebruary 15, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महासमिति की बैठक प्रधान कार्यालय रायपुर में आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर विचार विमर्श करते हुए शासन-प्रशासन तक इन मांगों को पूरा करवाने भेजने एंव संगठन को मजबूत करने निर्णय लिया गया। संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि यह बैठक प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय और संगठन के संरक्षक सलाहकार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंपेक्स ओ पी शर्मा की मौजूदगी में हुई। जिसमें सभी जिलों में पुलिस विभाग के भांति स्वास्थ्य कर्मचारियों को आधार बेस्ड उपस्थिति से मुक्त रखने की मांग रखी गई।
    सैय्यद असलम ने कहा कि पुलिस विभाग की भांति स्वास्थ्य कर्मचारी भी 24*7 आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत आते हैं जिससे कर्मचारियों को निर्धारित समय के बाद भी कार्य करना पड़ता है। शासन की ओर से जारी आधार बेस्ड उपस्थिति एप में कार्यालयीन दिवस 5 दिवसीय रखा गया है। सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन पालियों में स्वास्थ्य कर्मचारी सेवाएं देते हैं ऐसे में शनिवार और रविवार की उपस्थिति में तथा 10 से 5.30 की समयावधि पर व्यावहारिक समस्या सामने आ रही है।
    समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को संचालित करने वाले स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले में शामिल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक व संयोजिका, पर्यवेक्षक,एल एच व्ही,बी ई टी ओ,नेत्र सहायक अधिकारी,सीएचओ,नॉन मेडिकल असिस्टेंट, महिला पर्यवेक्षक का कार्य लक्ष्य आधारित होता है। जिसमें समय से अधिक कार्य करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना होता है, जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान या बोनस शासन नहीं देता है। संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय, संरक्षक ओ पी शर्मा, महामंत्री सैय्यद असलम व सूरज प्रसाद देवांगन ने कहा कि आधार बेस्ड उपस्थिति में प्रमुख रूप से अधिकारी कर्मचारियों का आधार लिंक करना पड़ता है। कई कर्मचारी अपने आधार को साइबर क्राइम से बचाने डिजिटल लॉकर में रखते हैं। उपस्थिति लगाने बार बार यह डिजिटल लॉकर खोलने और हमेशा के लिए लॉकर खुला रखने से साइबर ठगी की आशंका बनी रहती है।
    तकनीकी कारणों से आधार बेस्ड उपस्थित में कठिनाई हो रही है। इनमें नेटवर्क नहीं मिलना प्रमुख है। इसके अलावा मैदानी अमले की स्वास्थ्य शिविरों में अन्यत्र स्थान पर ड्यूटी, सॉफ्टवेयर का सपोर्ट नही करना,कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन नहीं होना, इंटरनेट स्पीड कम होना, पहुंच विहीन क्षेत्रों में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होना ओर कई कर्मचारियों का तकनीकी ज्ञान नहीं होना जैसी समस्याएं आ रही है। फील्ड के कर्मचारियों को स्वास्थ्य कार्यक्रम के लक्ष्यों को हासिल करने मुख्यालय से बाहर 8 से 30 किलोमीटर के दायरे में जाना पड़ता है। जिसके कारण आधार बेस्ड उपस्थिति केवल पदस्थापना स्थल के 100 मीटर दायरे से लगती है। बैठक में संघ ने निर्णय लिया है कि शासन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग के भांति आधार बेस्ड उपस्थित से मुक्त रखने अपील की जाएगी।
    महासमिति की बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारी की वेतन विसंगति करने,सभी कैडरों की पदोन्नति समय अवधि देने, जीवन दीप समिति कर्मचारियों को नियमित करने, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी को नियमित करने और एन एच एम कर्मचारियों को नियमित व स्थानांतरण नीति बनाने व विभिन्न कैडरों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को समयमान वेतनमान और एरियर का भुगतान करने, प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा उपलब्ध कराने, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी का वार्षिक अधिवेशन कराने व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को मजबूत बनाने सदस्यता अभियान चलाने व आजीवन सदस्य बनाने सभी जिला अध्यक्षों व संभागीय अध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी ने विचार व मांग पर निर्णय लिया गया। बैठक मे सभी जिलो के अध्यक्ष, सचिव, संभागीय अध्यक्ष व सचिव पदाधिकारी व प्रांतीय पदाधिकारी विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर पहुंची ED की टीम, भारतमाला परियोजना से जुड़ा है मामला

    April 30, 2026

    आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, महिला गिरफ्तार

    April 25, 2026

    अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

    By Publicuwatch AutherMay 2, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में भारत की जनगणना 2027श् के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों…

    विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026

    विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

    May 2, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी

    May 2, 2026

    विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.