Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ASI और आरक्षक शराब के नशे में धुत्त पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनका इंसास राइफल भी लावारिस हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है, जो एक घोर लापरवाही को उजागर करता है। कैदी लेकर आए थे दोनों पुलिसकर्मी जानकारी के मुताबिक, ASI और आरक्षक शराब के नशे में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास नशे में चित पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले में पदस्थ है और दुर्ग से कैदी लेकर अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने आए थे।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने गन्ने का खरीदी मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को अब अपनी उपज पर प्रति क्विंटल 70 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को गन्ना मूल्य के मामले में देश में पहला स्थान मिलने का दावा किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नई दर का लाभ केवल आगामी खरीदी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पेराई सत्र 2025-26 में पहले…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में छोटे सिक्कों और नए करेंसी नोटों की उपलब्धता को लेकर व्यापारियों ने महत्वपूर्ण मांग उठाई है। नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ती खरीदारी को देखते हुए महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय रिजर्व बैंक की रायपुर शाखा और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने बाजारों में चिल्लर की समस्या को दूर करने के लिए 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के तथा नए करेंसी नोट उपलब्ध कराने की मांग की है। व्यापारियों की मांग पर…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर मां आदिशक्ति की आराधना की। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा पंडालों में माता के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68…
publicuwatch24.-जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और सदियों पुरानी रस्मों के लिए जाना जाता है। 75 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में अष्टमी के दिन बेल पूजा की रस्म निभाई गई। जगदलपुर से करीब 6 किलोमीटर दूर सरगीपाल गांव में होने वाली इस पूजा का खास महत्व है। मान्यता है कि यहां जोड़ी बेल फल के माध्यम से मां दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी को आमंत्रित किया जाता है। इस परंपरा के पीछे एक रोचक पौराणिक कथा भी जुड़ी है, जिसे आज भी बस्तर राजपरिवार पूरी श्रद्धा के साथ निभाता आ रहा है। सरगीपाल गांव में सदियों पुरानी…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में 20 अक्टूबर को रेलवे का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस दौरान ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइनों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इतना ही नहीं रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा। रायपुर और रावघाट रेलवे स्टेशन पर होंगे कार्यक्रम रेलवे का यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से रायपुर रेलवे स्टेशन और रावघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं,…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की पावन डोली और राजछत्र रविवार को दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर गाजे-बाजे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोक नृत्य और जयकारों के बीच मां की डोली को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पूरा दंतेवाड़ा भक्तिमय नजर आया। हजारों श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के जयकारे लगाते हुए डोली की यात्रा में शामिल हुए। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल ने सलामी देकर मां को सम्मान अर्पित किया। बता दें…
publicuwatch24.-रायपुर. शहर के पंडरी क्षेत्र के तरुण नगर में मासूम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. आरोप है कि सौतेले पिता राजा दीप ने बच्चों के साथ छोटी-छोटी बातों पर बेरहमी से मारपीट की और उन्हें सिगरेट से भी दागा. एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर, चेहरे और आंखों के आसपास गंभीर चोटें आई हैं. मामले में सौतेले पिता राजा दीप और सगी मां अन्नू देवी पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अस्पातल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वहीं संबंधित अधिकारियों को…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की फसलों को कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान से बचाने और कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से फसल स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों के अनुरूप किसानों को फसलों में कीट एवं रोगों की समय पर पहचान करने, वैज्ञानिक तरीके से उनका निदान कराने तथा उचित नियंत्रण उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दिशा में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर द्वारा उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों और क्षेत्रीय कृषि परामर्श…
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, पुलिया, मुदायिक भवन, मंच और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों की जांच कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…