Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विधानसभा के सचिव ने किया ध्वजारोहण
- मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का कराता है स्मरण : मुख्यमंत्री साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Author: Publicuwatch Auther
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मैराथन, छात्र प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता publicuwatch24.-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बीजापुर स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंद्रावती टाइगर रिजर्व और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाघ संरक्षण के संदेश से इंद्रावती टाइगर रिजर्व गूंजता रहा देश के चौथे सबसे बड़े टाइगर रिजर्व में पहली बार इस स्तर पर व्यापक…
तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु पहल जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय की समस्या का समयबद्ध निराकरण इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है। तकनीकी कारणों से पिछले लगभग पाँच-छह महीनों से राम साय का आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड निष्क्रिय होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनकी दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी,…
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मिली वार्षिक सहायता, महतारी वंदन योजना से बढ़ी घरेलू आर्थिक सुरक्षा publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगा रही हैं। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड निवासी राम सिंह का परिवार इसका सजीव उदाहरण है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और महतारी वंदन योजना से मिल रही नियमित आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। राम सिंह ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते…
पात्र हितग्राहियों की सूची का हो रहा भौतिक सत्यापन publicuwatch24.-रायपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर और बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए जिले में व्यापक डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की टीमें दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं अन्य पेंशन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत गोपातू और जमीरापाट में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों की पात्रता, पेंशन प्राप्ति की स्थिति तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की पहल पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक publicuwatch24.-रायपुर। महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान की दिशा में आज नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने…
प्रदेश में एनॉलॉग पनीर पर प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से 34 लाख से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच publicuwatch24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बस्तर अंचल में संचालित मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके माध्यम से लाखों लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंची हैं तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हुआ है। रायपुर में…
कम लागत, आसान उपयोग और बेहतर उत्पादन से बढ़ा किसानों का भरोसा publicuwatch24.-रायपुर। आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचार आधारित उर्वरकों के उपयोग से प्रदेश के किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा विकसित नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किसानों के लिए प्रभावी, किफायती और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभर रहे हैं। इन उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत में कमी आने के साथ-साथ उत्पादन और पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सोनपुर खुर्द की प्रगतिशील किसान श्रीमती…
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान कर रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। राजेश्वरी को मिला आर्थिक संबल सक्ती जिले के ग्राम…
पशुपालन विभाग की पहल से पशुपालक हीरालाल सोनवानी ने बढ़ाया दुग्ध उत्पादन, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम अगस्तपुर निवासी श्री हीरालाल सोनवानी इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। कृत्रिम गर्भाधान सेवा और विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने पारंपरिक पशुपालन व्यवसाय को आधुनिक और लाभकारी डेयरी गतिविधि में बदल दिया है। लगभग 16 वर्षों से पशुपालन से जुड़े श्री सोनवानी के पास वर्तमान में 04 दुधारू गाय, 03…
अब परिवार को मिलेगा नियमित खाद्यान्न, हर महीने पहुंचेगा हक का राशन publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आ रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिधमा निवासी समुंदर राम पैकरा के परिवार को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है। करीब एक वर्ष से लंबित राशन कार्ड की समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही दिनों में दूर हो गई। समुंदर राम पैकरा ने लगभग एक वर्ष पूर्व राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन लंबे समय तक कार्ड जारी नहीं होने से उनका…