Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का कराता है स्मरण : मुख्यमंत्री साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर / दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा लगातार अहम बैठकों और मुलाकातों से चर्चा में है। नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का कुशलक्षेम भी जाना। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संसद भवन परिसर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने…
publicuwatch24.-नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखा और राज्य की कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख विषयों पर विशेष सहयोग मांगा। पहला- राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी दी जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है और राज्य सरकार…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बदलते छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के परिणामस्वरूप बस्तर आज व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है।…
publicuwatch24.-रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग को पहली बार खजूर के कारोबार में बड़ी पेनाल्टी की रकम मिली है। शहर के नामी कारोबारी साधुराम नेनूमल ने छापेमारी के बाद विभाग को एक ही बार में 1.30 करोड़ रुपए का कर अदा किया है। जानकारी के अनुसार, विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि शहर में खजूर का कारोबार करने वाले एसएन ट्रेडर्स का देवपुरी में बड़ा गोदाम है। इसके अलावा वो गुढ़ियारी समेत कई जगहों से खजूर की खरीदी- बिक्री करता है। वो राज्य के चुनिंदा कारोबारियों में शामिल है, जो विदेश से खजूर की खरीदी कर और कई राज्यों में भेजता…
publicuwatch24.-रायपुर। संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की एसआईटी जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक साजिद अली सट्टेबाजी के चक्कर में भारी कर्ज में डूबा था। इससे उबरने के लिए उसने बाजार से ऊंची ब्याज दर पर 16 लाख रुपए उधार लिया था। रकम लौटाने के लिए उस पर भारी दबाव था। कर्जदार घर पहुंचकर धमकाने लगे थे। एसआईटी पारिवारिक कलह और आपसी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साजिद अली ने पहले पत्नी राबिया, बेटे इरशाद, बेटी शाहिदा बेगम…
publicuwatch24.-रायपुर। नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में रायपुर समेत प्रदेश के तमाम जिलों में Gen Z संगठन ने प्रदर्शन के दौरान लहराए गए आपत्तिजनक पोस्टरों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो- वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायतें पहुंची हैं। पुलिस ने इनके आधार पर संबंधित लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टर लहराने वालों के साथ ही इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित करने वालों की भूमिका भी जांच कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।…
publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मदर-चाइल्ड यूनिट का ऑपरेशन थिएटर इन दिनों चींटियों के कब्जे में है। ओटी में अब प्रसूताओं को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, जिसके कारण बीते 3 दिनों से सिजेरियन डिलीवरी बंद कर दी गई है। अब सीजेरियन डिलीवरी के लिए प्रसूताओं और अन्य सर्जरी के लिए दूसरे डेट दिये जा रहें हैं, जिसको लेकर लोग परेशान हो रहें हैं। प्रबंधन के अनुसार, मदर-चाइल्ड यूनिट के ओटी में 23 और 24 जुलाई को ज्यादा चीटियां देखी गई, ओटी के अंदर टूटी हुई टाइल्स…
धमतरी में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक- बाढ़ आपदा से निपटने के दिए पुख्ता निर्देश मंत्री ने हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व कार्ड और जाति प्रमाण पत्र publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष धमतरी में कल आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वामित्व कार्ड और भूमि डायवर्सन जैसे जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह प्रशासन की…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता तथा अस्पताल संचालन की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पेयजल व्यवस्था एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों को मिल रहा सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जशपुर के सुनील पांडेय की बदली जिंदगी, कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का प्रेरक सफर publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गरीब और आवासविहीन परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। यह योजना केवल एक मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि…