Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान लोकभवन आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भी उनका स्वागत किया।
publicuwatch24.-रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है। सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका था। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है।…
publicuwatch24.-रायपुर। आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा के सहयोग से देशव्यापी खेत बचाओ अभियान ( KBA&Rabi 2026 ) के अंतर्गत किसानों के बीच टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह अभियान आज 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इसका उद्देश्य रबी मौसम में मृदा स्वास्थ्य में सुधार, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जलवायु-अनुकूल कृषि को प्रोत्साहित करना है। एनआईबीएसएम के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा दीर्घकालीन कृषि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने देवनानी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और अमित चिमनानी उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम…
publicuwatch24.-रायपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 से 23 अक्टूबर, 2026 तक छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार आज राष्ट्रपति सुबह करीब 11:55 बजे रायपुर आएंगी। जिसके बाद 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में एक 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके अलावा वह शाम 4 बजे वे रायपुर में नुआखाई त्योहार के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। दर्शन के लिए जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर ‘मुरिया दरबार’ में…
publicuwatch24.-खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। नवागांव चंडी मंदिर क्षेत्र स्थित साहू होटल में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। फ्रीजर बंद होने और मिठाइयों के खराब होने की आशंका पर 5 किलो जलेबी नष्ट कराई गई, वहीं मिनी पेड़ा और बालूशाही के नमूने जांच के लिए भेजे गए। आवश्यक सुधार होने तक होटल को बंद करा दिया गया है। दीपावली से पहले विभाग ने मिठाई कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, नवागांव चंडी मंदिर क्षेत्र…
publicuwatch24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला, आध्यात्मिकता और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर है। प्राचीन काल से ही सिरपुर शिक्षा, संस्कृति, धर्म और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विरासत भी, विकास भी’…
publicuwatch24.-बिलासपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज और कल बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और रात 7 से 8 बजे तक कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। वे इसी परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं को संगठन से जुड़ने और सामाजिक कामों में भाग लेने के टिप्स दे सकते हैं। दौरे को देखते हुए संघ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। भागवत की सुरक्षा के लिए सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई…
अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत Publicuwatch24.com-सुकमा। सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ भी मिला। मनीराम समरथ को व्यक्तिगत कार्य के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय तोंगपाल में…