Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का आज दोपहर बिलासपुर आगमन हुआ। दो दिनों के प्रवास के दौरान प्रांतीय बैठक में शामिल होने के साथ पदाधिकारियों के संगठनात्मक चर्चा करेंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी स्टेशन पर मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन से मोहन भागवत का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हुआ। दो दिनों तक प्रवास के पहले दिन आज उनकी…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा में इस शारदीय नवरात्रि में आस्था के साथ महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अंतर्गत वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की 10 दीदियों ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता से रागी के लड्डुओं को आजीविका का मजबूत माध्यम बना दिया है। जुलाई 2026 में शुरू हुई इस पहल ने महज कुछ महीनों में सफलता की नई कहानी लिख दी। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के दौरान समूह ने लगभग 1.50 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की, वहीं अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्रि…
publicuwatch24.-रायपुर । विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को सेवा सेतु पोर्टल ने सरल और सुविधाजनक बना दिया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम ठाकुरटोला निवासी नवविवाहित युगल दम्पति का विवाह पंजीयन आवेदन करने के महज चार दिन बाद अनुमोदित हो गया। ऑनलाइन आवेदन से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तक की यह प्रक्रिया नागरिक सेवाओं में डिजिटल व्यवस्था की उपयोगिता का उदाहरण है। नवविवाहित दम्पति गणपत धुर्वे एवं श्रीमती हंसलेखा धुर्वे का विवाह 27 मार्च 2026 को हुआ था। विवाह पंजीयन के लिए उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। संबंधित विवाह पंजीयक कार्यालय…
बरसात में होने वाली परेशानियों से मिली मुक्ति, शासन के प्रति जताया आभार publicuwatch24.-रायपुर । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार करना तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम लालसायकापा निवासी श्री ओमप्रकाश बंजारा को शौचालय निर्माण से राहत और सुविधा मिली है। शासन से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि…
तुमड़ादाह में 8 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 3 गर्भवती धात्रियों की गोदभराई एवं 1 बालिका का अन्नप्राशन publicuwatch24.-रायपुर । राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वास्थ्य-पोषण सेवा संगम के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की छुईखदान परियोजना के ग्राम तुमड़ादाह स्थित बहुउद्देशीय केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के परिवारों के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के समुचित पोषण तथा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों को विभागीय सेवाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर के माध्यम से…
publicuwatch24.-धमतरी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और उपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत धमतरी जिले में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिल रही है। धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी विकासखंडों में आजीविका डबरी, निजी एवं सामुदायिक तालाब, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम शेड, जल स्रोतों में सैंड फिल्टर तथा नालियों की सफाई एवं गहरीकरण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं स्थानीय श्रमिकों को अपने गांव और आसपास ही रोजगार के…
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में सेवा सेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पहल से नागरिकों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है। सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम साल्ही निवासी श्री अमर सिंह ने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन कर आसानी से अपना जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया। अमर सिंह ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने…
publicuwatch24.-रायपुर । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषददृराष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (ICAR&NIBSM), रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बेमेतरा के समन्वय से आज ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा, में ‘खेत बचाओ अभियान (Khet Bachao Abhiyaan)’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को फसलों में कीटों, रोगों एवं अन्य जैविक तनावों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना तथा वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को खेत स्तर तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में ICAR&NIBSM के संयुक्त निदेशक एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. एस. के. जैन, डॉ. के. सी. शर्मा, डॉ. अजय वर्मा…
वर्ष 2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी फफोरी, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ रह रही 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की 19 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में मौत हो गई। सफारी प्रबंधन के अनुसार, उसकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था (बढ़ती उम्र) है। ’गुवाहाटी से लाई गई थी फफोरी’ जंगल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत असम राज्य के चिड़ियाघर, गुवाहाटी से 12 वर्ष की…
publicuwatch24.-रायपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।