Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सेवा सेतु का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति दिलाना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन की पहुंच में लाना है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने वाली यह व्यवस्था नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेवा सेतु के माध्यम से प्रदेश में 38 विभागों की 939…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के लिए आज मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछले राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ-साथ एक्शन ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कार्यों की प्रगति और गुणात्मक सुधार की समीक्षा की गई। ’शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचारों पर विशेष जोर’ बैठक में मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के सचिवों को निर्देश दिए कि आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य…

Read More

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता 7 साल की बच्ची की लाश रजगामार क्षेत्र के करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिली है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। वहीं अनाचार की आशंका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। राशन दुकान से सामान लेने गई थी बच्ची जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय मृत बच्ची के पिता चार महीने पहले…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम बाथ निवासी सुरेश कुमार सारथी की यह कहानी है, जिनकी वर्षों की चिंता एक फोन कॉल से दूर हो गई। सुरेश कुमार सारथी अपनी नवजात पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समय से परेशान थे। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जब उन्हें कोई अन्य रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने शासन की जन-कल्याणकारी सेवा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा संगम के तहत बलरामपुर रामानुजगंज जिले के आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ के बहुउद्देशीय केंद्र आमाकोना और कुसमी विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र चंपानगर में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को विशेष रूप से चिकित्सा सेवा का लाभ मिला। पीएम जनमन क्षेत्र के ग्राम पोड़ीखुर्द स्थित आमाकोना बहुउद्देशीय केंद्र में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचीं। यूनिट में ग्रामीणों का…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय थे उपस्थित बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना माँ दंतेश्वरी मंदिर बस्तर की अटूट आस्था, समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मंदिर में माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिस जनजाति समाज का कांग्रेस ने लगातार वोट बैंक के रूप के उपयोग किया, आज वह समाज कांग्रेस को छोड़ चुका है. जनजाति समाज का हम लगातार विकास कर रहे हैं. कांग्रेस के लोग बताएं कि इतने साल देश में राज किया, तब जनजाति समाज के लिए क्या किया? राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ जगदलपुर के लिए रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चर्चा की. इस दौरान उन्होंने दौरे को लेकर कहा कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हुई है. गुरुवार को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज (23 अक्टूबर) वह बस्तर दौरे पर रहेंगी. जगदलपुर में विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत लाल बाग मैदान में होने वाले मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू शिरकत करेंगी. उनका आम जनता को संबोधन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. पुलिस-प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. मुरिया दरबार में आज राष्ट्रपति होंगी शामिल राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर से रवाना होकर जगदलपुर पहुचेंगी. यहां वह मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी. इसके बाद दोपहर 12:45…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। सक्ती जिले के ग्राम गिरगिरा निवासी श्रीमती सुनीता साहू इसकी मिसाल हैं। लखपति दीदी योजना से जुड़कर उन्होंने फैंसी स्टोर, सिलाई और पशुपालन को अपनी आय का माध्यम बनाया है। विकासखंड डभरा की सुनीता साहू जागृति स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए उन्होंने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। स्व-सहायता समूह के माध्यम से ऋण और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने फैंसी स्टोर और सिलाई का काम शुरू किया। इसके साथ पशुपालन से भी…

Read More

महिला प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराया, कप्तान आंचल साहू ने दागे दो गोल publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में भारतीय हॉकी के दो ओलंपियन खिलाड़ियों की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। गुरुवार को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओलंपियन सुरेंद्र सिंह की न्यायधानी नाइट्स ने ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराकर शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। न्यायधानी नाइट्स की ओर से चिराग और केतन कुशवाहा ने एक-एक गोल किया, जबकि राजधानी रॉयल्स…

Read More