publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम बाथ निवासी सुरेश कुमार सारथी की यह कहानी है, जिनकी वर्षों की चिंता एक फोन कॉल से दूर हो गई।
सुरेश कुमार सारथी अपनी नवजात पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समय से परेशान थे। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जब उन्हें कोई अन्य रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने शासन की जन-कल्याणकारी सेवा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का सहारा लिया और अपनी समस्या दर्ज कराई।
स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई
हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। विभाग की तत्परता का यह परिणाम रहा कि कुछ ही समय में स्वास्थ्य केंद्र देवगांव द्वारा उनकी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें सौंप दिया गया।
चेहरे पर लौटी मुस्कान और जताया आभार
बेटी का जन्म प्रमाण पत्र हाथ में आते ही सुरेश कुमार सारथी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री सारथी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस डिजिटल और सुगम व्यवस्था के माध्यम से मेरी समस्या सीधे संबंधित विभाग तक पहुँची और बिना किसी भागदौड़ के समय पर हल हो गई। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभारी हूँ, जिनकी इस अनूठी पहल से हम जैसे आम लोगों का जीवन आसान हो रहा है।
Trending
- एशियन पैरा गेम्स में छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम परचम, तोमन कुमार और शीतल देवी ने रचा इतिहास
- विशेष लेख : राज्योत्सव-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल
- मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
- तीन दिन से लापता मासूम बच्ची की मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- 1076 बनी उम्मीद की डोर : हेल्पलाइन की त्वरित पहल से सुरेश सारथी की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
- आमाकोना (शंकरगढ़) व चंपानगर (कुसमी) में लगे स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर,मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मौके पर मिला प्राथमिक उपचार
- माँ दंतेश्वरी की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेसी बताएं जनजाति समाज के लिए क्या किया?
Friday, October 23
