publicuwatch24.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ASI और आरक्षक शराब के नशे में धुत्त पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनका इंसास राइफल भी लावारिस हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है, जो एक घोर लापरवाही को उजागर करता है।
कैदी लेकर आए थे दोनों पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, ASI और आरक्षक शराब के नशे में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास नशे में चित पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले में पदस्थ है और दुर्ग से कैदी लेकर अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने आए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को लिया संज्ञान
स्थानीय लोगों ने जब दोनों पुलिसकर्मियों को नशे में धुत्त पड़े देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में पड़े इंसास राइफल को अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देख वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहीं दोनों पुलिसकर्मीयों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ASI और आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त पड़े हुए हैं। वहीं उनका इंसास राइफल भी लावारिस हालत में पड़ा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
- वीबी-जी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, पथरिया में पांच वर्षीय ग्राम विकास योजना तैयार करने की कवायद तेज
- ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत
- जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं
- बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार
- भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा
Saturday, October 24
