Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन साल की मासूम बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का विरोध करना दादी को महंगा पड़ गया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानिए पूरा मामला यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा का है। बताया जा रहा है…
publicuwatch24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में दुर्गा पूजा पंडाल को अनोखे अंदाज में सजाया गया है। इस पंडाल को स्टेशनरी आइटम जैसे कॉपी-किताब, पेन, पेंसिल और स्कूल बैग से सजाया गया है। इस पंडाल की खास बात यह है कि मूर्ति विसर्जन के बाद यह सारा सामान बच्चों में बांटा जाएगा ताकि उनकी पढ़ाई में मदद हो सके। समिति के एक कार्यकर्ता ने कहा, “हमारी समिति 58 सालों से यहां मूर्ति स्थापना कर रही है। इस साल काफी अनोखा पंडाल बनाया गया है। इसे समिति के सभी सदस्यों द्वारा सजाया गया है। इसमें स्टेशनरी का सारा सामान लगाया गया…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य गरबा महोत्सव ‘ढोलिडा 2026’ में उत्साह और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जोरा मैदान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने विशेष रूप से शिरकत की। उनकी उपस्थिति ने गरबा महोत्सव में शामिल हजारों युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कंगना रनौत का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों और महिलाओं ने गरबा महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। जोरा मैदान…
पिछले वर्ष करीब सात करोड़ रुपए के धान को चूहों द्वारा नुकसान पहुंचने के आरोप सामने आए थे। अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर धान की कमी सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। publicuwatch24.-कवर्धा। एक तरफ जहां नए सीजन की धान खरीदी की तैयारी चल रही है, वहीं बीते सीजन में की गई धान खरीदी का ही हिसाब गड़बड़ाया हुआ है. जिले में धान खरीदी सीजन 2025-26 के आंकड़ों में उपार्जन केंद्रों से लेकर संग्रहण केंद्रों तक धान के उठाव और मिलान में हजारों मीट्रिक टन की कमी सामने आई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक,…
publicuwatch24.-गरियाबंद। गरियाबंद में जल-जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया।कोकड़ी ग्राम में आयोजित इस महा ग्रामसभा में शामिल गरियाबंद और धमतरी जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य क्षेत्र इलाके में आने वाले 128 गांव के लोग शामिल हुए, जिन्होंने विस्थापन का खुल कर विरोध किया। महा ग्रामसभा में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव,सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के अलावा समाज के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी की उपस्थिति प्रमुखता से रही। सभा में विस्थापन नीति को अवगत कराए बगैर जबरिया विस्थापन का आरोप लगाया गया। वही अभयारण्य क्षेत्र के ग्रामों में अपेक्षित विकास का अभाव…
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार publicuwatch24.-धमतरी। धमतरी जिले की व्यापारिक विरासत और स्थानीय आजीविका से जुड़ी श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी में आगामी सोमवार, 19 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण वनोपज एवं अन्य औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय नहीं होगा। इसके स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को वनोपज एवं अन्य औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय किया जाएगा। उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्यामतराई स्थित वनोपज मंडी में सामान्यतः प्रत्येक सोमवार को वनोपज एवं विभिन्न औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय किया जाता…
कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन मड़मड़ा और कबरटोला में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश publicuwatch24.-कबीरधाम। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया।…
publicuwatch24.-कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई. वह अपनी टोली के साथ ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने के लिए जा रहीं थी. इस दौरान गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें ठोकर मार दी. मामला दर्री थाना इलाके का है. तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रात 8 बजे के करीब महिलाओं की टोली मादर-ढोल लेकर ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने जा रही थीं. गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट (CG 12 AR 8993) पर चालक काबू नहीं रख…
publicuwatch24.-रायपुर। वोट चोरी के मामले में कांग्रेस के बूथ तक जाने की कवायद पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं. प्रधानमंत्री के लिए सरदार पटेल को 12 वोट मिले थे, जवाहरलाल नेहरू को सिर्फ एक वोट मिला था. फिर भी वो प्रधानमंत्री कैसे बने. वोट चोरी का काम हम नहीं, ये लोग करते हैं. भाजपा विधायक ने चर्चा में WRS कॉलोनी में रावण उत्सव को लेकर कहा कि 20 तारीख को हम विजय दशमी के रूप में मनाएंगे. रायपुर वासियों को हम आह्वान करते हैं कि…
गरबा महोत्सव हमारी आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर संगम: मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना से लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को मिल रही आर्थिक मजबूती, प्रदेश की 14 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से मजबूत होता है परिवार और समाज, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में शक्ति आराधना की समृद्ध परंपरा, देवी शक्तिपीठ हमारी आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर ‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना के साथ प्रदेश की संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सहेजते हुए आगे बढ़ रही राज्य सरकार publicuwatch24.-रायपुर। नवरात्रि का…