Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

    October 18, 2026

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर

    October 18, 2026

    साउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर
    • साउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल
    • बुजुर्ग महिला की हत्या: तीन साल की पोती को उठाकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोकने पर मार दिया चाकू
    • छत्तीसगढ़ में अनोखा दुर्गा पंडाल: कॉपी-किताब और पेन से सजावट, विसर्जन के बाद बच्चों में बांटे जाएंगे सामान
    • रायपुर के गरबा महोत्सव में पहुंचीं कंगना रनौत, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत
    • धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी
    • जल-जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने किया विस्थापन का विरोध, मांग नहीं माने जाने पर दी विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

      October 18, 2026

      कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर

      October 18, 2026

      साउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल

      October 18, 2026

      रायपुर के गरबा महोत्सव में पहुंचीं कंगना रनौत, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

      October 18, 2026

      वोट चोरी पर कांग्रेस के बूथ तक जाने पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं…

      October 18, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
    छत्तीसगढ

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 18, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर
    मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन
    मड़मड़ा और कबरटोला में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश

    publicuwatch24.-कबीरधाम। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 500 मीटर लंबे गौरव पथ का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, मंच और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
    ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री  शर्मा की उपस्थिति में स्थानीय महिलाओं ने रिबन काटकर किया। नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं आंगनबाड़ी की अन्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य  मनीराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, जनपद अध्यक्ष  रामकिंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    ’अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं’
    उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने ग्राम मड़मड़ा में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि निकाल सकेंगे। साथ ही राशि जमा करने जैसी बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय तथा आवागमन के खर्च की बचत होगी।
    ’मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण की घोषणा’
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम मड़मड़ा में ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण एवं बाजार छपरी में 15 लाख रुपए, पटवारी भवन के पास 10 लाख रुपए तथा पुरानी सोसायटी के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।
    ’कबरटोला में देवी दर्शन कर नवधा रामायण में हुए शामिल’
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम कबरटोला में आयोजित दुर्गाेत्सव एवं नवधा रामायण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने देवी दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात दुर्गाेत्सव समिति द्वारा आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर रामायण पाठ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ रामधुन के भक्तिमय वातावरण में ग्रामीणों के साथ समय बिताया।
    रामायण पाठ के पश्चात उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं।
    ’कबरटोला में 20.20 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा’
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम कबरटोला में 20.20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें पंचायत भवन के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, 2.60-2.60 लाख रुपए की लागत से दो सीसी सड़कों के निर्माण, नवधा रामायण मंच के पास 3.50 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण और शीतला मंदिर की ओर 5 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण की घोषणा की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी

    October 18, 2026

    जल-जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने किया विस्थापन का विरोध, मांग नहीं माने जाने पर दी विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी

    October 18, 2026

    श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

    By Publicuwatch AutherOctober 18, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर. शहर के पंडरी क्षेत्र के तरुण नगर में मासूम बच्चों के साथ मारपीट और…

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर

    October 18, 2026

    साउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल

    October 18, 2026

    बुजुर्ग महिला की हत्या: तीन साल की पोती को उठाकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोकने पर मार दिया चाकू

    October 18, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

    October 18, 2026

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर

    October 18, 2026

    साउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल

    October 18, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.