Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- विशेष लेख : जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। CM साय ने कहा कि केंद्र सरकार का बहुत धन्यवाद करते हैं। केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता की है। पेपर लीक के लिए कठोर कानून बना रहे हैं, जिसके बाद इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा नहीं होगी। बता दें कि PM मोदी ने 26 जुलाई को घोषणा की कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए…
publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आमजन को सुगम एवं सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मरवाही निवासी पक्षाघात से पीड़ित श्रीमती रामकली गुप्ता को उनके घर पहुंचकर आधार संबंधी आवश्यक सेवा प्रदान की गई। इस पहल से गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग नागरिकों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का परिचय मिला। जानकारी के अनुसार श्रीमती रामकली गुप्ता के परिवार द्वारा आधार संबंधी सेवा की आवश्यकता व्यक्त की गई थी। मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनका आधार सेवा केंद्र तक पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में आधार ऑपरेटर श्री अंशु गुप्ता…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राजा मुथुपांडी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर राजा मुथुपांडी ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर विश्व स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की त्वरित पहल से 15 दिनों में मिली सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से अब दिव्यांगजन भी आवश्यक सुविधाएं समय पर प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम बलौदी निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग नोहर दास बघेल को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से मात्र 15 दिनों के भीतर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है। नोहर दास…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक तेज़, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंच रही है। कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम खुटपदर निवासी मेहतरीन नेताम और उनके पति मुकेश कुमार नेताम के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजी कार्यों में इसकी जरूरत पड़ती है, लेकिन पहले इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था और कई बार कार्यालयों के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्णय लिया।…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी का जीवन ज्ञान, विज्ञान, राष्ट्रसेवा और सादगी का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने वैज्ञानिक योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरक व्यक्तित्व से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम जी का यह प्रेरक विचारकृ जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है,…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की अटूट मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर रिशिकांता सिंह चानंबम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। रिशिकांता सिंह चानंबम ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया प्रत्येक पदक भारत की प्रतिभा, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक है। रिशिकांता सिंह चानंबम…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के कोटा स्थित सेवा भारती संचालित ‘मातृछाया‘ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा नवजात, परित्यक्त एवं बेसहारा शिशुओं के संरक्षण, पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे सेवा और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर कहा कि मातृछाया ऐसे बच्चों को सुरक्षित आश्रय, स्नेह और बेहतर भविष्य देने का सराहनीय कार्य कर रही है। यहां बच्चों की देखभाल के साथ कानूनी प्रक्रिया…
publicuwatch24.-धमतरी। तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इसी अजोला को आजीविका, प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बना दिया है। वैज्ञानिक सोच, प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयास के बल पर यह पहल अब जिले के लिए प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रही है। तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार ग्राम पंचायत अमाली की कृषि सखी एवं बिहान समूह की सदस्य श्रीमती अनिता…