Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है. दिनदहाड़े घर में अलमारी तोड़कर 51.50 रुपए कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. राजधानी के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित स्पॉन संवर्धन योजना के तहत प्रदेश में आदिवासी मत्स्य कृषकों को वैज्ञानिक मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी एवं प्रतापपुर के चार अनुसूचित जनजाति वर्ग के मत्स्य कृषकों को निःशुल्क गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज (स्पॉन) एवं नर्सरी जाल वितरित किए गए। मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में तैयार उच्च गुणवत्ता वाले स्पॉन को सुरक्षित ऑक्सीजन पैकिंग के माध्यम से हितग्राहियों तक पहुंचाया गया, जिससे परिवहन के दौरान मत्स्य बीज की गुणवत्ता और जीवित रहने की क्षमता बनी रहे। स्पॉन के बेहतर संरक्षण…
वन अमले और युवाओं को विषैले-अविषैले सांपों की पहचान तथा सुरक्षित रेस्क्यू का दिया गया प्रशिक्षण panchayattantra24.-रायपुर। सांपों के साथ सह-अस्तित्व का अर्थ है उनके प्राकृतिक व्यवहार को समझना, डर को कम करना और सुरक्षित तरीके अपनाना। सांप पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी हैं क्योंकि वे चूहों और कीटों की संख्या को नियंत्रित रखते हैं। घर के आसपास घास, लकड़ी के ढेर या कबाड़ न जमा होने दें ताकि सांपों को छिपने की जगह न मिले। घर के आसपास चूहों व अन्य कृन्तकों को न पनपने दें, क्योंकि भोजन की तलाश में ही सांप घरों का रुख करते हैं। वन्यजीव…
publicuwatch24.-एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम विश्रामपुर की महिला कृषक श्रीमती छिद्रकुंवर ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि वैज्ञानिक सोच और नवीन कृषि पद्धतियां खेती को अधिक लाभकारी बना सकती हैं। पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने इफको नैनो डीएपी का उपयोग किया और अब उनकी फसल में बेहतर वृद्धि, कम लागत और अधिक उत्पादन की उम्मीद ने उनकी खेती की तस्वीर बदल दी है। श्रीमती छिद्रकुंवर वर्षों से खेती कर रही हैं। बढ़ती उर्वरक लागत और उत्पादन में अनिश्चितता उनके सामने हमेशा बड़ी चुनौती रही। ऐसे समय में कृषि विभाग एवं आदिम जाति…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी वीर जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत प्रहरी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने में सीआरपीएफ के जवान अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वाेच्च समर्पण के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सीआरपीएफ के वीर जवान मातृभूमि की रक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष तथा नागरिकों की…
publicuwatch24.-महासमुन्द। जिले के विकासखंड पिथौरा के ग्राम कसहीबाहरा के प्रगतिशील किसान श्री ताराचंद ठाकुर ने खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच को अपनाकर कम भूमि से भी बेहतर आय अर्जित की है। पहले वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे, लेकिन बढ़ती लागत और अपेक्षाकृत कम आय के कारण उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था। कृषक श्री ठाकुर ने अपनी आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार (करेला) योजना का…
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। CM साय ने कहा कि केंद्र सरकार का बहुत धन्यवाद करते हैं। केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता की है। पेपर लीक के लिए कठोर कानून बना रहे हैं, जिसके बाद इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा नहीं होगी। बता दें कि PM मोदी ने 26 जुलाई को घोषणा की कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए…
publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आमजन को सुगम एवं सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मरवाही निवासी पक्षाघात से पीड़ित श्रीमती रामकली गुप्ता को उनके घर पहुंचकर आधार संबंधी आवश्यक सेवा प्रदान की गई। इस पहल से गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग नागरिकों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का परिचय मिला। जानकारी के अनुसार श्रीमती रामकली गुप्ता के परिवार द्वारा आधार संबंधी सेवा की आवश्यकता व्यक्त की गई थी। मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनका आधार सेवा केंद्र तक पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में आधार ऑपरेटर श्री अंशु गुप्ता…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राजा मुथुपांडी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर राजा मुथुपांडी ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर विश्व स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की त्वरित पहल से 15 दिनों में मिली सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से अब दिव्यांगजन भी आवश्यक सुविधाएं समय पर प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम बलौदी निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग नोहर दास बघेल को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से मात्र 15 दिनों के भीतर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है। नोहर दास…