publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आमजन को सुगम एवं सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मरवाही निवासी पक्षाघात से पीड़ित श्रीमती रामकली गुप्ता को उनके घर पहुंचकर आधार संबंधी आवश्यक सेवा प्रदान की गई। इस पहल से गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग नागरिकों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का परिचय मिला। जानकारी के अनुसार श्रीमती रामकली गुप्ता के परिवार द्वारा आधार संबंधी सेवा की आवश्यकता व्यक्त की गई थी। मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनका आधार सेवा केंद्र तक पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में आधार ऑपरेटर श्री अंशु गुप्ता ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं उनके निवास पहुंचकर आवश्यक आधार संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग किया।
इस पहल से न केवल मरीज एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली, बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ कि आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ किसी भी नागरिक से केवल शारीरिक असमर्थता के कारण वंचित नहीं रहे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं प्रत्येक पात्र नागरिक तक समय पर और सहज रूप से पहुंचें। विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का एक प्रेरक उदाहरण है।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
- करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
- हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन पर CM साय का बयान
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: पक्षाघात से पीड़ित दिव्यांग मरीज के घर पहुंचकर उपलब्ध कराई गई आधार सेवा
- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी
- सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ : मुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
Monday, July 27
