publicuwatch24.-महासमुन्द। जिले के विकासखंड पिथौरा के ग्राम कसहीबाहरा के प्रगतिशील किसान श्री ताराचंद ठाकुर ने खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच को अपनाकर कम भूमि से भी बेहतर आय अर्जित की है। पहले वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे, लेकिन बढ़ती लागत और अपेक्षाकृत कम आय के कारण उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था।
कृषक श्री ठाकुर ने अपनी आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार (करेला) योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने लगभग 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए उन्नत विधि से करेला की खेती शुरू की। योजना के तहत उन्हें 24,000 की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। आधुनिक तकनीक अपनाने से सिंचाई जल की बचत हुई, खरपतवार नियंत्रण में आसानी हुई तथा फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
किसान श्री ताराचंद ठाकुर बताते है कि पहले उन्हें धान की खेती से सीमित लाभ मिलता था, वहीं करेला की खेती ने उनकी आय में कई गुना वृद्धि कर दी। करेला की खेती से लगभग 100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में बेहतर मूल्य मिलने से उन्हें लगभग डेढ़ लाख तक की आय अर्जित हुई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।
Trending
- जलवायु परिवर्तन, बर्ड वाचिंग और स्थानीय जैव विविधता के दस्तावेजीकरण का मिला प्रशिक्षण
- वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
- एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य
- सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’
- बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल
Thursday, October 1
