publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राजा मुथुपांडी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर राजा मुथुपांडी ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर विश्व स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उनकी सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
5783 ने राजा मुथुपांडी को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
Trending
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
- पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
Friday, November 6
