publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की अटूट मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू की यह सफलता भारतीय खेल जगत की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए मीराबाई चानू को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।
Trending
- करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
- हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन पर CM साय का बयान
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: पक्षाघात से पीड़ित दिव्यांग मरीज के घर पहुंचकर उपलब्ध कराई गई आधार सेवा
- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी
- सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ : मुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू को दी बधाई
Monday, July 27
