Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- किसी को भी अराजकता भड़काने और अव्यवस्था पैदा करने का अधिकार नहीं publicuwatch24.-रायपुर। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस नीत इंडिया ब्लॉक की महारैली पर भाजपा नेता मुखर हैं. एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने इसे देशभर में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश बताया है. तो दूसरी ओर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि किसी को भी अराजकता भड़काने या अव्यवस्था पैदा करने का अधिकार नहीं है. राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खाटिक ने कांग्रेस की महारैली को लेकर…
Publicuwatch24.com- रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भ्रष्टाचार के मामलों में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख जिलों—रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में ED और EOW की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई बड़े ठिकानों पर दबिश दी है। इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। रायपुर में 3 से 4 बड़े ठिकानों को ED की टीमों ने तड़के ही घेर लिया। अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन, जायदाद और डिजिटल डिवाइस से जुड़े दस्तावेजों को गहनता से खंगाला…
publicuwatch24.-रायपुर. भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम आज राजधानी रायपुर के आसमन में उड़ते नजर आएंगे. दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच शहर के ऊपर से गुरजेंगे. इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों को देख सकेंगे. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के मौके पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की रोमांचक झलक नजर आने वाली है. स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब, साहसिक…
publicuwatch24- रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश सामने आए हैं। विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा नहीं करने, निरीक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने और लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। विभागीय समीक्षा से जुड़ी जानकारी के अनुसार, संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने तथा आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक के संबंध में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विभागीय नियंत्रक दीपक अग्रवाल द्वारा विभिन्न जिलों के…
माटीकला बोर्ड की पहल से पारंपरिक व्यवसाय में आया बदलाव, कम समय और श्रम में तैयार हो रहे अधिक मिट्टी के बर्तन publicuwatch24.-रायपुर। मिट्टी को आकार देकर सुंदर बर्तन बनाने का हुनर पीढ़ियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। अब यही हुनर आधुनिक तकनीक का साथ पाकर कारीगरों की आजीविका को नई मजबूती दे रहा है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोटाटोला निवासी श्री जयराम कुम्भकार इसकी प्रेरक मिसाल हैं। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के माध्यम से मिले आधुनिक विद्युत चाक ने उनके पुश्तैनी व्यवसाय को नई गति दी है। इससे न केवल…
कता केवल देश की सीमाओं से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, समान अवसर और सामाजिक सद्भाव से होती है publicuwatch24.-रायपुर। भारत की पहचान उसकी विविधता और एकता में है। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं का पालन किया जाता है, फिर भी देशवासियों को एक सूत्र में बाँधने वाली भावना है-राष्ट्रीय एकता। यह एकता केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात से भी जुड़ी है कि हर नागरिक स्वयं को देश के साझा भविष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस करे। हर वर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बन रही है। सूरजपुर जिले की भटगांव तहसील के ग्राम मलगा निवासी मोहम्मद जाफर कलाम को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर उन्हें दस्तावेज मिल गया। यह प्रमाण पत्र उन्हें भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ…
Publicuwatch24.com-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव में कुंदन सोरी अपने घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश…
डिजिटल सुशासन से सुरज कुमार बरेठ के परिवार को मिली राहत, समय और श्रम की हुई बचत ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया हुई सरल publicuwatch24.-रायपुर। शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन का सेवा सेतु पोर्टल उपयोगी साबित हो रहा है। अब आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी कम हो रही है। ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सूरज…
सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम और बस्तर के जनजातीय हितग्राहियों को होम-स्टे संचालन एवं डिजिटल मार्केटिंग का विशेष प्रशिक्षण publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में होम-स्टे और पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों, युवाओं और महिला समूहों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा नई उद्योग नीति एवं होमस्टे नीति के तहत बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और ग्रामीण जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जनजातीय…