Publicuwatch24.com-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव में कुंदन सोरी अपने घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे टोका। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कैलाश ने लकड़ी के डंडे से अपने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हत्या के आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, पारंपरिक कारोबार को मिला स्वरोजगार का मजबूत आधार
- राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
- सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र
- धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- सेवा सेतु से आसान हुई राह, ऑनलाइन आवेदन से सिमरन बरेठ को मिला जाति प्रमाण पत्र
- जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार
- स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह
- छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की
Thursday, October 29
