publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बन रही है।
सूरजपुर जिले की भटगांव तहसील के ग्राम मलगा निवासी मोहम्मद जाफर कलाम को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर उन्हें दस्तावेज मिल गया। यह प्रमाण पत्र उन्हें भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में उपयोगी होगा।
कलाम ने ऑनलाइन माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर बैठे जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त होने से नागरिकों का समय बच रहा है और उन्हें सहूलियत मिल रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य शासन शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल संचालित कर रहा है। पोर्टल पर लगभग 900 शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सीमित सेवाएं मिलती थीं। अब सेवा सेतु के जरिए विभिन्न विभागों की अधिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई हैं। नागरिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
Trending
- आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, पारंपरिक कारोबार को मिला स्वरोजगार का मजबूत आधार
- राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
- सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र
- धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- सेवा सेतु से आसान हुई राह, ऑनलाइन आवेदन से सिमरन बरेठ को मिला जाति प्रमाण पत्र
- जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार
- स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह
- छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की
Thursday, October 29
