Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

    October 29, 2026

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

    October 29, 2026

    धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
    • सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र
    • धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • सेवा सेतु से आसान हुई राह, ऑनलाइन आवेदन से सिमरन बरेठ को मिला जाति प्रमाण पत्र
    • जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार
    • स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह
    • छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की
    • महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

      October 29, 2026

      सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

      October 29, 2026

      सेवा सेतु से आसान हुई राह, ऑनलाइन आवेदन से सिमरन बरेठ को मिला जाति प्रमाण पत्र

      October 29, 2026

      जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार

      October 29, 2026

      छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना और औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, मुख्य सचिव विकासशील ने पीपीपी परियोजनाओं की समीक्षा की

      October 29, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह
    Uncategorized

    स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में मिली जगह

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    वित्तीय व्यय रैंकिंग में 22वें से 5वें स्थान पर पहुंचा जिला, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी उल्लेखनीय प्रगति’

    publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी अप्रैल से सितंबर 2026 की ‘स्वास्थ्यांक’ विश्लेषण रिपोर्ट में नारायणपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की शीर्ष ‘अचीवर्स’ श्रेणी में स्थान हासिल किया है। मॉनिटरिंग इंडिकेटर्स पर आधारित यह रिपोर्ट जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की प्रगति और स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। जिले ने विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वित्तीय प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य और कुष्ठ रोग उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
    स्वास्थ्य बजट के प्रभावी उपयोग के क्षेत्र में नारायणपुर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 में वित्तीय व्यय रैंकिंग में 22वें स्थान पर रहा जिला इस वर्ष 17 स्थानों की छलांग लगाकर राज्य में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के रिकॉर्ड ऑफ प्रोसिडिंग के तहत जिले ने आवंटित राशि का 32.03 प्रतिशत व्यय किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन में सुधार को दर्शाती है।
    ’मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रगति’
    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जिले ने सकारात्मक प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नारायणपुर में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 54 दर्ज किया गया है, जबकि राज्य का औसत 30.3 प्रतिशत है। वहीं, पहली तिमाही में 98 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का प्रारंभिक गर्भ पंजीयन सुनिश्चित किया गया है। इससे गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के प्रयासों को बल मिला है।
    ’पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की रिकवरी दर 86 प्रतिशत’
    कुपोषित बच्चों के उपचार और पोषण सुधार के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में बेड ऑक्युपेसी दर 88 प्रतिशत और बच्चों की रिकवरी दर 86 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह कुपोषित बच्चों की देखभाल, उपचार और पोषण संबंधी सेवाओं के प्रभावी संचालन को दर्शाता है।
    ’मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि’
    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर जिले ने निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धि दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का आंकड़ा 173 प्रतिशत और मरीजों के उपचार का प्रतिशत 132 तक पहुंचा है। इस प्रदर्शन के लिए जिले को सर्वाेच्च स्कोर 2.00 प्रदान किया गया है। यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है।
    ’कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम में उल्लेखनीय सफलता’
    राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भी जिले ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नए कुष्ठ रोगियों में ग्रेड-2 विकलांगता की दर शून्य प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा, मरीजों के संपर्क में आए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और एसडीआर-पीईपी के तहत दवा वितरण में जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। यह समय पर पहचान, संपर्कों की जांच और रोग की रोकथाम के प्रयासों को दर्शाता है।
    ’उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान और सुरक्षित प्रसव पर रहेगा विशेष जोर’
    स्वास्थ्यांक रिपोर्ट के विश्लेषण के आधार पर आगामी महीनों में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्तमान में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान का स्तर 10 प्रतिशत है। इसे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अंतर्गत एएनएम और मितानिन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच कर उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान सुनिश्चित की जाएगी। चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव तथा प्रसवोत्तर अवधि तक नियमित फॉलो-अप किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षित प्रसव के लिए उन्हें समय पर फर्स्ट रेफरल यूनिट से संबद्ध स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    इसके अतिरिक्त, जिले के दुर्गम क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन को मजबूत करने, सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग में तेजी लाने तथा टेली-कंसल्टेशन सेवाओं का विस्तार करने पर भी विशेष फोकस रहेगा। नारायणपुर जिले का यह प्रदर्शन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आगामी महीनों में भी इस प्रगति को बनाए रखते हुए दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर देने की कार्ययोजना बनाई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा

    September 30, 2026

    लखपति दीदी बनीं कमलेश यादव, मेहनत और स्वसहायता समूह के सहारे लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    रायपुर

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

    By Publicuwatch AutherOctober 29, 20260

    कता केवल देश की सीमाओं से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, समान अवसर और सामाजिक सद्भाव…

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

    October 29, 2026

    धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026

    सेवा सेतु से आसान हुई राह, ऑनलाइन आवेदन से सिमरन बरेठ को मिला जाति प्रमाण पत्र

    October 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

    October 29, 2026

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

    October 29, 2026

    धमतरी में खूनी संघर्ष: मोबाइल देखने से रोकने पर बड़े भाई ने की सगे छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.