Author: Publicuwatch Auther

स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर की चर्चा publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया अंचल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्वीकृत कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत, पेयजल और अमृत…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। गंगरेल जलाशय में अचानक बदले मौसम और तेज लहरों के बीच संकट में फंसे एक मछुआरे के लिए गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की टीम मददगार साबित हुई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम बरारी निवासी बबलू निषाद को सुरक्षित उनके गांव पहुंचाया। संकट की इस घड़ी में टीम की सक्रियता, स्थानीय लोगों की सूचना और जिला प्रशासन के सहयोग से एक संभावित हादसे को गंभीर परिणामों में बदलने से बचाने में मदद मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरारी निवासी बबलू निषाद पेशे से मछुआरे हैं। बीते दिनों वे लकड़ी चुनने के लिए नाव से ठेमली आइलैंड…

Read More

29 एकड़ में मखाना की उपज का संग्रहण शुरू, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा वैज्ञानिक कटाई-पश्चात प्रबंधन का प्रशिक्षण publicuwatch24.-धमतरी। धमतरी जिले में कृषि विविधीकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में मखाना की खेती नई संभावनाएं पैदा कर रही है। तालाबों में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल अब परिणाम देने लगी है। इसी कड़ी में ग्राम छाती और डांडेसरा में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 29 एकड़ क्षेत्र में उत्पादित मखाना का संग्रहण शुरू हो गया है। साथ ही, महिलाओं को मखाना के संग्रहण और संग्रहण-पश्चात प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने की तैयारी की…

Read More

Publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से जुड़े सुरक्षा हालात में बदलाव के बीच राज्य सरकार ने नेताओं की वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बड़ा फैसला लिया है। बस्तर संभाग के भाजपा और कांग्रेस से जुड़े 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी कम करने की तैयारी है। इनमें कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और कवासी लखमा सहित कई प्रमुख राजनीतिक चेहरे शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी में की जाएगी, जबकि अन्य नेताओं की सुरक्षा में भी बदलाव प्रस्तावित है। इस संबंध में गृह विभाग…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा एवं संबंधित कृषि विभाग के सहयोग से ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत जनता, विकासखंड बेमेतरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. जैन एवं डॉ. मल्लिकार्जुन जीर ने किसानों के साथ संवाद कर मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा फसल अवशेष प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि…

Read More

publicuwatch24-मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में चर्चित करण राठौर हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के मामले में दोषी पाए गए सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही बलवा के अपराध में सभी सात दोषियों को दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया गया है। न्यायालय ने दोषियों पर कुल 10 हजार 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अब न्यायालय का फैसला आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। देश के चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को मिली शिकस्त पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि 140 साल पुरानी पार्टी केवल स्वार्थ की राजनीति करती है. ईवीएम में चुनाव उनको पसंद नहीं आ रहा. एमएसली का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ. भगवान की दया से इसमें भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया. अब क्या बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस हाथ उठवाएगी? जो बेईमानी करता है, उनका सबकुछ बेईमानी ही होता है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में एक नवंबर को दिल्ली में होने…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के गौ सेवकों द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच ओडिशा के कोटपाड़ में 27 गायों को कत्लखाने से बचाया गया। वहीं मौके से लगभग 9 क्विंटल गौमांस भी बरामद किया गया। गौ सेवकों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। गौ सेवकों ने उठाया था गौवंश संरक्षण का मुद्दा बता दें कि जिले के गौ सेवकों ने ओडिशा के विधायक रूपु भतरा से मुलाकात कर गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण का विषय प्रमुखता से उठाया थाl इसके बाद कोटपाड़ में यह कार्रवाई हुईl पुलिस…

Read More

Publicuwatch24.com-राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में अवैध कबाड़ और स्क्रैप के परिवहन की आशंका के बीच नवापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक टाटा वाहन की तलाशी लेकर उसमें लोड 6,370 किलोग्राम पुराना लोहा और कबाड़ी स्क्रैप जब्त किया है। जब्त वाहन और उसमें लोड सामान की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। वाहन चालक द्वारा कबाड़ के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने वाहन सहित पूरे सामान को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस स्क्रैप के वास्तविक मालिक और उसके…

Read More

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में अवैध कबाड़ और स्क्रैप के परिवहन की आशंका के बीच नवापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक टाटा वाहन की तलाशी लेकर उसमें लोड 6,370 किलोग्राम पुराना लोहा और कबाड़ी स्क्रैप जब्त किया है। जब्त वाहन और उसमें लोड सामान की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। वाहन चालक द्वारा कबाड़ के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने वाहन सहित पूरे सामान को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस स्क्रैप के वास्तविक मालिक और उसके…

Read More