Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर
- विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
- तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न
- समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
- भालुओं का आतंक जारी: घर का मेन गेट पार करते CCTV में हुए कैद, लोगों में दहशत का माहौल
- ननकीराम कंवर ने फिर लिखा पीएम मोदी को पत्र, जीएसटी पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया आरोप, केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग…
Author: Publicuwatch Auther
कुमारी बाई की पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन publicuwatch24.-महासमुंद। जिंदगी कई बार ऐसे कठिन इम्तिहान लेती है, जिनके सामने इंसान खुद को असहाय महसूस करने लगता है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरपाली के आश्रित ग्राम रामपुर की 35 वर्षीय कुमारी बाई कमार का जीवन भी कुछ ऐसा ही था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति का असामयिक निधन हो गया, जिससे दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कुमारी बाई बांस से बने घरेलू सामान तैयार कर अपनी…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले के किसान अब खेती में तकनीक का इस्तेमाल कर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम पाटन, धौरभठा और खोलवा के किसानों ने खेती में तकनीक का नया उदाहरण पेश किया है। यहां करीब 40 हेक्टेयर रकबे में किसानों ने ड्रोन के माध्यम से खरपतवार नाशक का छिड़काव करवाया। पारंपरिक तरीके से इस रकबे में छिड़काव करने में 10 से 15 दिन लग जाते थे। ड्रोन की मदद से पूरा काम कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। इससे किसानों के समय, श्रम और लागत तीनों की बचत हुई।ग्राम धौरभठा…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को घर के नजदीक सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पहल लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसका लाभ दंतेवाड़ा जिले की निवासी श्रीमती धिन्नो कडि़यामी को भी मिला। आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज होने के कारण उन्हें लंबे समय से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं की राशि भी उन्हें नहीं मिल पा रही थी। आधार में नाम सुधार कराने के लिए पहले राजपत्र (नेम चेंज) में…
publicuwatch24.-रायपुर। जिंदगी कई बार ऐसे कठिन इम्तिहान लेती है, जिनके सामने इंसान खुद को असहाय महसूस करने लगता है। जीवन में हर व्यक्ति का एक सपना होता है की खुद का आशियाना हो जिसमे वह सुकून की नींद ले सके. इसी सपने को सरकार साकार कर रही हैं.महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरपाली के आश्रित ग्राम रामपुर की 35 वर्षीय कुमारी बाई कमार का जीवन भी कुछ ऐसा ही था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति का असामयिक निधन हो गया, जिससे दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति…
प्राकृतिक आपदा से गेहूं की फसल खराब होने पर मिला 24 हजार का बीमा दावा publicuwatch24.-रायपुर। कृषि पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है और मौसम की अनिश्चितता कई बार किसानों की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर देती है। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर सामने आ रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पसौरी निवासी किसान अजमेर सिंह की कहानी इस योजना की उपयोगिता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। अजमेर सिंह ने अपनी लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि में गेहूं की फसल बोई थी। खेती के साथ-साथ…
अब हर यूनिट की जानकारी एक क्लिक पर सही बिलिंग, पारदर्शिता और डिजिटल सुविधा से बिजली प्रबंधन हुआ आसान publicuwatch24.-रायपुर। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बिजली सेवाओं को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर प्रभावी साबित हो रहे हैं। अब उपभोक्ता न केवल अपनी बिजली खपत की सटीक जानकारी प्राप्त कर पा रहे हैं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन भी कर रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ निवासी अंकुर जैन का अनुभव इस बदलाव की एक सकारात्मक मिसाल बनकर सामने आया है। अंकुर जैन बताते हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली…
publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर के संजय नगर निवासी अमित सिंदूर की 6 वर्षीय पुत्री रिया सिंदूर, जो जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ थी, जिसका चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निजी अस्पताल में महंगे उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं था, लेकिन सरकारी योजना की मदद से बच्ची को नया जीवन मिला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि चिरायु टीम के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रिया की परीक्षण कर उसकी बीमारी संज्ञान में ली गई। इसके बाद उसे जांच…
publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की नई चेतना जगा रही है। जिले के पेंड्रा निवासी श्री लखन लाल कश्यप इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन कर रहे हैं, बल्कि हरित ऊर्जा अपनाने के लिए अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं। श्री लखन लाल कश्यप ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बिना देर किए आवेदन किया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उनके घर की छत पर 5 किलोवॉट…
publicuwatch24.-बिलासपुर: बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर ठगों ने करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पहले सुरक्षा का डर दिखाया, फिर जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को कागज की पोटली थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआई किशोर कुमार केंवट ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी (68) की कंवरराम मार्केट में कपड़ों की दुकान है। 3 अगस्त की शाम वे रोज की तरह…
किसी गांव, मोहल्ले या बस्ती में एक जैसी बीमारी के दो या अधिक मामले दिखें तो IHIP पोर्टल पर दें जानकारी, स्वास्थ्य विभाग करेगा तत्काल जांच publicuwatch24.-रायपुर। किसी गांव, मोहल्ले या बस्ती में यदि अचानक एक जैसी बीमारी के दो या अधिक मामले सामने आने लगें, तो यह किसी संभावित रोग प्रकोप (Outbreak) का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को ही होती है। अब आम नागरिक भी ऐसी संदिग्ध स्वास्थ्य घटनाओं की सूचना सीधे भारत सरकार के एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (IHIP) पर दर्ज कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग समय रहते…