नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के बेटे और फिल्म डायरेक्टर जेसन संजय इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट्स को लेकर फैंस को अलर्ट किया है। जेसन ने साफ कर दिया है कि उनका कोई ऑफिशियल फैन क्लब, एसोसिएशन या कम्युनिटी ग्रुप नहीं है।
जेसन संजय ने अपने रियल सोशल मीडिया अकाउंट्स की लिस्ट भी शेयर की है। साथ ही फैंस से अपील की है कि वे किसी भी अनजान अकाउंट पर भरोसा न करें और न ही उसके जरिए आने वाले मैसेज या बिजनेस ऑफर को उनका समझें।
जेसन संजय ने दिखाए ऑफिशियल अकाउंट्स
जेसन संजय ने 29 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक जरूरी बात शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनके असली और ओरिजिनल सोशल मीडिया पेज कौन-कौन से हैं। उन्होंने उन सभी अकाउंट्स के लिंक और यूजरनेम भी फैंस के साथ शेयर कर दिए हैं, जो खुद उनके हैं या फिर जिनकी उन्होंने परमिशन दी है। डायरेक्टर ने साफ कह दिया है कि इस लिस्ट के अलावा अगर उनके नाम या फोटो से कोई दूसरा पेज दिखता है, तो वह एकदम फर्जी है। ऐसे किसी भी अकाउंट से आने वाले मैसेज, कमेंट या बिजनेस के ऑफर से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि ऐसे फेक अकाउंट्स की किसी भी हरकत की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।
फैन क्लब और ग्रुप को लेकर कही ये बात
जेसन ने अपने बयान में फैन पेज को लेकर भी बात साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई भी ऑफिशियल फैन क्लब शुरू नहीं किया है और न ही किसी ग्रुप को ऐसी कोई मान्यता दी है। अगर कोई पेज खुद को उनका असली फैन क्लब बताता है, तो वह झूठा है और उसे उनकी कोई परमिशन नहीं मिली है। उनकी इस बात का मकसद फैंस को फर्जी लोगों और गलत जानकारी से बचाना है। खासकर उन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है जिन्हें ऐसे फेक अकाउंट्स से पर्सनल मैसेज या काम के ऑफर मिलते हैं।
अगर काम की बात करें तो जेसन संजय ने फिल्म ‘सिग्मा’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। यह एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संदीप किशन मेन रोल में हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तीस अक्टूबर यानी आज से नेटफ्लिक्स पर आ रही है। जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे।
Trending
- आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…
- पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार
- मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व
- सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
- बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत: ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल डेका ने उन्हें किया नमन
- कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
- कार्तिक में जन्मे लोगों की खूबियां और कमजोरियां जानें ज्योतिषीय मान्यताएं
Saturday, October 31
