publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है. कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. उन्होंने पटवारियों से अपील करते हुए कहा कि वह काम पर लौटें और जनता के हितों को प्राथमिकता दें.
किसानों के नुकसान का होगा सर्वे
चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बरबाद हुई फसलों के नुकसान से किसानों को उभारने के लिए सरकार सर्वे कराएगी. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि जिन किसानों ने नियम और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल नुकसान की जानकारी दी है, उनका सर्वे कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है.
कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है : उपमुख्यमंत्री साव
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर डीसीएम साव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, उसे जनहित और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना कांग्रेस का एजेंडा बन गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है, उनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रति जनता में आक्रोश है, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनहित, राज्य के विकास और देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का आयोजन हो रहा है और कांग्रेस यहां मौजूद रहने के बजाय दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस अनावश्यक मुद्दों पर आंदोलन कर रही है, जनता सब देख और समझ रही है.
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं, उपमुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं
राज्योत्सव 2026 को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सरकार को घेरा. इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री साव ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्योत्सव छोड़कर आंदोलन करने जा रहे कांग्रेस के लोग किस मुंह से छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की बात कर रहे हैं? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर प्रदेश को अपमानित करने और लूटना का काम किया है.
उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान और गौरव के मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया जनता जानती है. छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति सरकार के मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव है, इसके लिए कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है.
Trending
- आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…
- पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार
- मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व
- सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
- बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत: ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल डेका ने उन्हें किया नमन
- कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
- कार्तिक में जन्मे लोगों की खूबियां और कमजोरियां जानें ज्योतिषीय मान्यताएं
Saturday, October 31
