publicuwatch24.-जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत अब सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों को भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कचना फेंकने वालों की जानकारी देने वालों को भी इनाम दिया जाएगा।
कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना और सूचना देने वाले को इनाम
दरअसल, MIC की बैठक में यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब शहर में सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है। कचना फेंकने वालों पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा और कचरा फेंकने वालों की सूचना निगम को देने वालों को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
आम नागरिकों की भागीदारी जरूरी- महापौर
एमआईसी की बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर महापौर संजय पांडे का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केवल निगम के प्रयास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस इनामी योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा ?
Trending
- आयुष्मान योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए दो ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश…
- पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार
- मन क्रम बचन ध्यान जो लावै’ का क्या है अर्थ? जानें इस चौपाई का महत्व
- सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
- बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत: ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल डेका ने उन्हें किया नमन
- कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
- कार्तिक में जन्मे लोगों की खूबियां और कमजोरियां जानें ज्योतिषीय मान्यताएं
Saturday, October 31
