Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश का मुखिया सिर्फ शासन का प्रतिनिधित्व नहीं करता बल्कि वह प्रदेश की जनता के सुख दु:ख का साथी भी होता है। आज जगदलपुर में शहीदों के परिजनों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जयसिंह के नाती को बड़ी आत्मीयता से गोद में उठाकर दुलार किया। नन्हा तेजस भी मुख्यमंत्री की गोद में मुस्कुराता हुआ निश्चिंत बैठा है, मानो उसे यह ज्ञात हो गया है कि प्रदेश के साथ साथ उसका भविष्य भी अब सुरक्षित हाथों में है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में जय सिंह शहीद हो…
publicuwatch24.-रायपुर। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिला के आमाखेरवा स्टेडियम ग्राउंड मनेद्रगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा आमनागरिको के नाम संदेश का वाचन भी किया।
publicuwatch24.-दिल्ली। आज 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बस्तर की आदिम जनसंसद विषय पर केंद्रित छत्तीसगढ़ की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उत्सुकता के साथ झांकी का अवलोकन किया। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। झांकी में जगदलपुर के मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया था। कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों की परेड में छत्तीसगढ़…
publicuwatch24.-महासमुन्द। 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह के 74 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। उसके पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री अग्रवाल ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला…
publicuwatch24.-रायपुर। छग विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। X पर रमन सिंह ने लिखा , भारत माता की जय आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हमारे भारत के #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर निवास कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। आइये इस #RepublicDay2024 को हम सभी एक #ProudIndian के नाते देश को स्वच्छ और हमारे लोकतंत्र को स्वस्थ रखने का प्रण लें।
publicuwatch24.-नारायणपुर। जिले में गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा एवं हर्शोउल्लाश के साथ मनाया गया। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला मुख्यालय नारायणपुर में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में 4 प्लाटून शामिल हुए, जिसमें शस्त्र सहित आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ शस्त्र बल, महिला पुलिस बल और नगर सेना (महिला) शामिल हैं।…
publicuwatch24.-जगदलपुर । देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा फहराया। फिर परेड की सलामी ली। मंच से मुख्यमंत्री प्रदेश वासियों के लिए कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। गुरुवार को ही किलेपाल और नगरनार में डिग्री कॉलेज खोलने की उन्होंने घोषणा की है। CM के लालबाग मैदान में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंजताम किए गए हैं। सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। डॉग स्क्वायड के साथ जवान तैनात हैं।
publicuwatch24.-रायपुर। ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में तीन पूर्व मंत्रियों, कुछ पूर्व विधायकों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटार्यड आईएएस, कई कांग्रेस नेताओं सहित 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक, यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रशासनिक अफसरों की बात करें तो सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, विवेक ढांड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांकेर के…
publicuwatch24.-रायपुर। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। यहां तैनात सुरक्षा दस्ते ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर आईएसबीटी के प्रभारी बद्री चंद्राकर, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) आशीष मिश्रा और बस स्टैंड की सुरक्षा सम्हाल रहें सुरक्षा दस्ते के कमांडर व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो,…