Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा जिले के नवागढ़ शंकर नगर में आयोजित रामायण मानस गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मण्डली महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह हमारी संस्कृति की धरोहर है। रामायण मानस मंडलियां प्रदेश में प्रभु श्री राम के आदर्शो और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बलौदाबाज़ार में आयोजित पाँच दिवसीय “आवासीय नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर” के प्रथम दिवस पर उपस्थित होकर माता गायत्री की वंदना की।इस अवसर पर उन्होंने गायत्री परिवार की माताओं-बहनों से संवाद भी किया।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न प्रदेशों से झांकी के प्रदर्शन के लिए राजधानी आए लोक-कलाकारों को आमंत्रित कर उनसे मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की झांकी ‘‘बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार‘‘ में शामिल लोक-कलाकारों से भी मुलाकात की। इन कलाकारों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली रवाना किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों से आयीं महिला कलाकारों को अच्छे एवं जीवंत प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से नई…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। जशपुर जिले के बग़ीचा थाना क्षेत्र के बिमड़ा में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर मौत हो गई। रात को हुई घटना की सूचना पर डायल 108 की टीम ने दोनों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिली। जानकारी के अनुसार बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम बिमड़ा से मैनी चौक के बीच अज्ञात वाहन ने पैशन प्रो सवार युवक अशोक नगेशिया (22) व सुनीता नगेशिया को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़वासियों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। 7 फरवरी को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद 29 फरवरी को दूसरे चरण की ट्रेन रवाना होगी। दरअसल भाजपा ने अपने घोषणापत्र में श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ‘श्री…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। नाईट पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस टीम को बड़ाई सफलता मिली है. 3 बदमाश पकड़े गए है. जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाश जिला सहकारी बैंक में डैकती करने पहुँचे थे. जिसे पुलिस ने अब नाकाम कर दिया है. आगे की कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों को शानो शौकत की आवश्यकता पूरी करने में परेशानी हो रही थी. इसलिए एक साथ लंबा हाथ मारने के फिराक में थे. बैंक में डकैती करने का प्लान ब्व्ही बनाया था. जवानों की नाईट पेट्रोलिंग की वजह मंसूबे नाकाम हो गए है. मामला अंडा थाना क्षेत्र…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने 10 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जिसमें 7 टीआई, 2 उपनिरीक्षक और 1 सहायक उपनिरीक्षक शामिल है. दो टीआई को पुलिस लाइन भेजा गया. यह आदेश 26 जनवरी को जारी हुआ है.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 4 बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स के 64वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे. यह कार्यक्रम पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. इसके बाद सीएम साय 5.10 बजे पंडित दिनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में श्री राम कथा विजय कौशल महाराज की कथा में शामिल होंगे.

Read More

publicuwatch24.-बीजापुर। बीजापुर के मूतवेंदी का वीडियो सामने आया है. जहां सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सल स्मारक के बग़ल में शान से तिरंगा फहराया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले इसी इलाके में क्रास फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत हुई थी. ध्वजारोहण में बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए. भारत माता की जय के नारे लगाए।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भागवत प्रसाद गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। भागवत प्रसाद गुप्ता पीटीआई के स्टेट हेड संजीव गुप्ता के पिता हैं। मुख्यमंत्री साय ने भागवत प्रसाद गुप्ता के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके परिवारजनों को दुःख की अपार घड़ी को सहने के लिए संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Read More